JNV Admission 2027: JNVST 9वीं और 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, जानें अब तक करें Registration

Last Updated: Oct 19, 2026, 19:02 IST

JNV Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति ने 9वीं और 11वीं के एडमिशन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को बढ़ाकर 22 अक्टूबर 2026 कर दिया है। योग्य छात्र वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर तुरंत अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। 

JNV Admission 2027 Last Date Extended
JNV Admission 2027 Last Date Extended

JNV Admission 2027 Last Date Extended: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में सेशन 2027-28 के लिए 9वीं और 11वीं में लैटरल एंट्री एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी अपडेट जारी की गई है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने सभी छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

अब जो छात्र किसी कारण से निर्धारित टाइम पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल नहीं कर पाए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से 22 अक्टूबर 2026 तक अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा करके फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं।

JNV Admission 2027 Details 

नवोदय विद्यालय के 9वीं और 11वीं एंट्रेंस प्रक्रिया से जुड़े सभी महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

ऑफिशियल डिटेल्स 

संस्था का नाम

नवोदय विद्यालय समिति (NVS)

क्लासेस 

9वीं और 11वीं 

शैक्षणिक सेशन 

2027–2028

रजिस्ट्रेशन की नई लास्ट डेट 

22 अक्टूबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

navodaya.gov.in

रजिस्ट्रेशन का मोड 

ऑनलाइन (Online Mode)

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ने से छात्रों को क्या लाभ मिला? 

लास्ट डेट बढ़ाए जाने से उन सभी छात्रों को विशेष लाभ मिला है, जिनके डॉक्यूमेंट्स जैसे- निवास प्रमाण पत्र, अंकसूची या अन्य जरूरी कागजात आदि समय पर तैयार नहीं हो पाए थे। अब वे बिना किसी हड़बड़ी के अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को आसानी से अपलोड कर सकते हैं। 

JNV 9th & 11th Application 2027: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

JNVST 2027 Registration करने वाले छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं। 

  1. नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए JNV Class IX / Class XI Lateral Entry Admission 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  3. पहले राउंड में अपनी सभी डिटेल्स को फिल करके रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।
  4. फिर, प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से पोर्टल में प्रवेश करें, रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स को फिल करें। 
  5. फिर, स्कैन किए गए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स व फोटो-हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  6. फॉर्म को लास्ट रूप से सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 19, 2026, 19:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News