NCL Answer Key 2026: एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन आंसर की nclcil.in जारी, रिस्पांस शीट PDF डाउनलोड करें

Last Updated: May 1, 2026, 15:28 IST

NCL Answer Key 2026: एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार उत्तरों का मिलान कर 3 मई तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। डायरेक्ट लिंक आपकी सुविधा के लिए लेख में उपलब्ध करा दिया गया है।   

NCL Answer Key 2026 Raise Objection
NCL Answer Key 2026 Raise Objection

NCL Assistant Foreman Answer Key 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड (NCL) ने असिस्टेंट फोरमैन ट्रेनी की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जारी कर दी है। कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम का आयोजन 26 अप्रैल को किया गया था। आंसर की का  लिंक इस लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट अपने उत्तरों का मिलान कर अपने अनुमानित स्कोर जान सकते हैं। 

NCL Assistant Foreman Answer Key 2026: आंसर की जारी 

इस भर्ती अभियान के जरिए विद्युत, यांत्रिक और विद्युत एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विषयों में कुल 270 सहायक फोरमैन पदों को भरा जाना है। 26 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार nclcil.in से एनसीएल सहायक फोरमैन 2026 की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। ये आंसर की 30 अप्रैल, को जारी की गई है। 

NCL Assistant Foreman Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

एनसीएल 270 सहायक फोरमैन पदों के लिए उत्तर कुंजी 30 अप्रैल, 2026 को जारी कर दी गई है। सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं:

संगठन

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल)

पोस्ट नाम

सहायक फोरमैन (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी

कुल रिक्तियां

270 पोस्ट

परीक्षा तिथि

26 अप्रैल, 2026

उत्तर कुंजी की स्थिति

जारी (30 अप्रैल, 2026)

आपत्ति करने की लास्ट डेट  

3 मई, 2026 ( रात 11.55 बजे)

चयन प्रक्रिया

सीबीटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

लॉगिन क्रेडेंशियल 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

आधिकारिक वेबसाइट

nclcil.in

NCL Assistant Foreman Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज करें (Objection Raise)

उम्मीदवार 3 मई, रात 11.55 बजे तक अपनी आंसर की में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। जिसके बाद तय आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही NCL अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। 

एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन आंसर की 2026 

आपत्ति दर्ज करें 

NCL Assistant Foreman Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज करने के सिंपल स्टेप

एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन आंसर की 2026 आपत्ति दर्ज करने के सिंपल स्टेप:

  1. सबसे पहले, एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर "करियर" या "भर्ती" सेक्शन को खोजें।

  3. "NCL Assistant Foreman Answer Key 2026" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  4. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि) का उपयोग करके लॉग इन करें।

  5. वहां आपको 'आपत्ति दर्ज करें' (Raise Objection) या 'आंसर की पर प्रतिक्रिया दें' का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

  6. जिस प्रश्न या उत्तर पर आपको आपत्ति है, उसे चुनें।

  7. अपनी आपत्ति का सही कारण और आवश्यक सहायक दस्तावेज (जैसे प्रमाण) अपलोड करें।

  8. निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।

  9. अपनी आपत्ति सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 1, 2026, 15:28 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News