Kashmir School Timings 2026: कश्मीर में बढ़ी ठंड, क्या फिर बंद होंगे नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल, 12वीं तक का टाइमिंग चेंज

Last Updated: Nov 23, 2026, 18:43 IST

School Winter Holidays Kashmir 2026: कश्मीर में बढ़ती ठंड के बीच DSEK ने नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है, जहां नर्सरी से 8वीं तक सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 और 9वीं से 12वीं तक सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक कक्षाएं चल रही हैं। तापमान और गिरने पर नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए 1 दिसंबर से विंटर वेकेशन पर विचार किया जा रहा है।    

Kashmir School Winter Holidays 2026
Kashmir School Winter Holidays 2026

Kashmir School Winter Holidays 2026: कश्मीर घाटी में तेजी से गिरते तापमान और कड़ाके की ठंड को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए 1 दिसंबर 2026 से विंटर वेकेशन जारी किए जाने की उम्मीद की जा रही है। जम्मू-कश्मीर की स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और जल शक्ति मंत्री शमीमा फिरदौस (Shamima Firdous) ने सोमवार, 23 नवंबर 2026 को कहा कि सरकार बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए 1 दिसंबर से एलिमेंट्री क्लासेस की छुट्टियों पर विचार कर रही है। साथ ही, बढ़ती ठंड के बीच छात्रों को राहत देने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर (DSEK) ने नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों के टाइम में बदलाव कर दिया है। 

उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि फिलहाल यह एक एक्सपेक्टेड विचार है, कोई भी फाइनल आदेश नहीं। जब तक स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर (DSEK) या सरकार की ओर से ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं होता, तब तक सभी स्कूलों में नियमित क्लासेस जारी रहेंगी। 

विंटर वेकेशन पर क्या बोलीं शिक्षा मंत्री?

कश्मीर घाटी में सर्दियों के दौरान तापमान में तेजी से गिरावट आती है। साथ ही, मौजूदा समय में पारा गिरकर लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसी स्थिति को देखते हुए मंत्री शमीमा फिरदौस ने कहा कि सरकार 1 दिसंबर से नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक की छुट्टियों पर विचार कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि विंटर वेकेशन को लेकर पेरेंट्स की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, जहां कुछ पेरेंट्स ठंड को देखते हुए छुट्टियों के पक्ष में हैं, वहीं कुछ का मानना है कि अभी छुट्टियों की घोषणा करना जल्दबाजी होगी। इसलिए सरकार ठंड के हालात और बच्चों की सुविधा को संतुलित रखते हुए आगे कदम उठाएगी।

कश्मीर डिवीजन में लागू नई स्कूल टाइमिंग (DSEK Order No. 458)

सर्द मौसम को देखते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन कश्मीर (DSEK) ने 16 नवंबर 2026 को नोटिस नंबर 458 जारी किया था, जो 17 नवंबर 2026 से लागू हो चुका है। यह नया टाइम शेड्यूल कश्मीर संभाग के सभी ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों पर लागू है:

  • नर्सरी से कक्षा 8 तक का नया टाइम: अब इन क्लासेस को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक जारी रखा जाएगा। इससे पहले श्रीनगर नगर निगम सीमा के अंदर टाइम सुबह 10:00 से दोपहर 3:30 बजे और बाहर सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक था।
  • कक्षा 9 से कक्षा 12 तक का नया टाइम: सीनियर क्सासेस के छात्रों के लिए स्कूल का टाइम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। पहले इनके लिए भी श्रीनगर नगर निगम सीमा के अंदर सुबह 10:00 से दोपहर 3:30 बजे और बाहर सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे का समय लागू था।

क्या फिर बंद होंगे नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल? जानें शिक्षा मंत्री का बयान

शिक्षा मंत्री शमीमा फिरदौस ने स्पष्ट किया कि सुबह की कड़ाके की ठंड छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसी वजह से सरकार नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक की छुट्टियों को लेकर अभी विचार कर रही है।

यहां भी पढ़े: Delhi High Court PA Typing Test Admit Card 2026 जारी, delhihighcourt.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 23, 2026, 18:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News