Live

SSC CHSL City Slip 2026 Live Update: 30 नवंबर से शुरू होगा टियर-1 एग्जाम, जानें कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप और कैसे करें PDF डाउनलोड

Nov 23, 2026, 15:26 IST

SSC CHSL 2026 टियर-1 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जल्द ही या आज भी जारी की जा सकती है, जिससे छात्र 30 नवंबर से शुरू हो रहे एग्जाम के अपने शहर और डेट को चेक कर सकते हैं। छात्र यहां से एडमिट कार्ड के बारे में जानें।

SSC-CHSL-City-Slip-2026
SSC-CHSL-City-Slip-2026

HIGHLIGHTS

  • SSC CHSL Tier 1 Exam City Slip 2026 आज ssc.gov.in पर जारी होने की उम्मीद की जा रही है।
  • 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी टियर-1 एग्जाम, 2,536 पोस्ट के लिए करीब 15.71 लाखों छात्र होंगे शामिल।
  • एग्जाम से 2 - 3 दिन पहले यानी 27 नवंबर के आसपास जारी होगा एडमिट कार्ड, केवल ssc.gov.in से करें डाउनलोड।

SSC CHSL City Slip 2026 Live Update: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) 2026 टियर-1 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप (Exam City Intimation Slip) का सभी छात्रों को काफी इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिटी स्लिप 22 नवंबर को एक्सपेक्टेड थी, लेकिन निम्नलिखित कारणों के कारण आयोग द्वारा इसे जारी करने में देरी हो गई थी। परंतु, आज 23 नवंबर 2026 को इंटिमेशन स्लिप के लिंक को वेबसाइट ssc.gov.in पर एक्टिव करने की उम्मीद की जा रही है। 

SSC CHSL Tier-1 कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBE) 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित किए जा रहे है, जिसके माध्यम से LDC, JSA और DEO के 2,536 पोस्ट पर भर्ती होगी। साथ ही, देशभर के लगभग 15.71 लाख छात्रों को अपने एग्जाम शहर का इंतजार है। 

SSC CHSL Tier 1 Exam City Intimation Slip 2026 से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स 

  • आयोजक संस्था: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
  • एग्जाम का नाम: कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जाम 2026 (SSC CHSL Tier-1)
  • कुल वैकेंसी: 2,536 पोस्ट (LDC, JSA और DEO)
  • टियर-1 एग्जाम डेट्स: 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप अपडेट: 23 नवंबर 2026 (एक्सपेक्टेड)
  • एडमिट कार्ड की एक्सपेक्टेड डेट: 27 नवंबर 2026 से (एग्जाम से लगभग 2–3 दिन पहले)
  • ऑफिशियल वेबसाइट: ssc.gov.in

ssc.gov.in पर SSC CHSL City Intimation Slip 2026 कैसे चेक और डाउनलोड करें?

SSC CHSL 2026 एग्जाम की सिटी स्लिप जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. SSC की ऑफिशिल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ‘Candidate Login’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने के बाद अपना रजिस्टर्ड नंबर और पासवर्ड को फिल करें। 
  4. लॉगिन डिटेल्स को फिल करने के बाद छात्र Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination 2026 – Tier 1 City Intimation से जुड़े ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. फिर, स्क्रीन पर अलॉटेड एग्जाम सिटी और एग्जाम डेट्स की डिटेल्स आ जाएगी।
  6. फिर, उस PDF को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

LIVE BLOG: SSC CHSL Tier 1 City Intimation Slip 2026 ताजा अपडेट्स यहां से देखें: 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Nov 23, 2026, 15:26 IST

    एसएससी सीएचएसएल लाइव: SSC CHSL साल में कितनी बार होता है?

    एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL) एग्जाम साल में एक बार ही आयोजित किया जाता है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा हर साल इस भर्ती के लिए एक बार ही ऑफिशियल नोटिस जारी की जाती है, जिसके माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पोस्ट पर भर्ती होती है।


  • Nov 23, 2026, 14:58 IST

    एसएससी सीएचएसएल लाइव: SSC CHSL की सैलरी कितनी होती है?

    SSC CHSL में पोस्ट और शहर के अनुसार मूल वेतन 19,900 से 29,200 तक होता है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र पे स्केल के बारें में जानने के लिए यहां देखें। 

    SSC CHSL 2026 Pay Scale

    • LDC / JSA (पे लेवल 2): मूल वेतन 19,900 (वेतन सीमा 19,900 - 63,200)

    • DEO / DEO ग्रेड 'A' (पे लेवल 4): मूल वेतन 25,500 (वेतन सीमा 25,500 - 81,100)

    • DEO (पे लेवल 5): मूल वेतन 29,200 (वेतन सीमा 29,200 - 92,300)

  • Nov 23, 2026, 14:27 IST

    एसएससी सीएचएसएल लाइव: SSC CHSL का एग्जाम कब होगा 2026 में?

    SSC CHSL 2026 (Tier-1) के एग्जाम सभी छात्रों के लिए 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित किए जा रहे हैं। 

    मुख्य डिटेल्स 

    • एग्जाम डेट: 30 नवंबर – 31 दिसंबर 2026

    • एग्जाम मोड: कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBE)

    • कुल पोस्ट: 2,536 (LDC, JSA और DEO)

  • Nov 23, 2026, 14:15 IST

    एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 लाइव: टियर 1 के लिए पासिंग मार्क्स क्या हैं?

    SSC CHSL 2026 के लिए मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उल्लिखित कस से कम एलिजिबिलिटी परसेंटेज कुछ इस प्रकार हैं:

    1. सामान्य कैटेगरी: 30%

    2. ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 25%

    3. अन्य कैटेगरी: 20%

    इन कम से कम मार्क्स को पूरा करने से टियर 2 के लिए सेलेक्शन की गारंटी नहीं मिलती है। साथ ही, छात्रों को लागू एग्जाम कट-ऑफ और भर्ती शर्तों को भी पूरा करना पड़ता है। 


  • Nov 23, 2026, 14:07 IST

    एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 लाइव: SSC CHSL 2026 City Intimation Slip एग्जाम से 6-8 दिन पहले ही क

    कर्मचारी चयन आयोग आमतौर पर एग्जाम से लगभग 6-8 दिन पहले एग्जाम शहर की जानकारी छात्रों को दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है, जिससे छात्र अपने एग्जाम के लिए उस शहर में जाकर अपने रहने का इंतेजाम कर लें। 


  • Nov 23, 2026, 13:42 IST

    क्या एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटिमेशन स्लिप आउट है?

    नहीं, नई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार SSC CHSL 2026 टियर-1 एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप अभी ऑफिशियल रूप से जारी नहीं की गई है। यह SSC CHSL 2026 City Intimation Slip आज (23 नवंबर 2026) जारी होने की उम्मीद की जा रही है।

  • Nov 23, 2026, 13:25 IST

    SSC CHSL 2026 City Intimation Slip Live: एसएससी सीएचएसएल एग्जाम 2026 की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के स्टेप्स

    छात्र एग्जाम में शामिल होने से पहले एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

    स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

    स्टेप 2: होमपेज के टॉप पर, लॉगिन या रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।

    स्टेप 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद, स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी।

    स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड जैसे आवश्यक लॉगिन डिटेल्स को फिल करें। 

    स्टेप 5: अब एग्जाम सेंटर के अंदर SSC CHSL Exam 2026 पर क्लिक करें।

    स्टेप 6: SSC CHSL एग्जाम शहर की सूचना पर्ची स्क्रीन पर दिखाई देगी। 

  • Nov 23, 2026, 13:22 IST

    SSC CHSL 2026 City Intimation Slip Live: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 शहर सूचना में शामिल डिटेल्स

    एसएससी सीएचएसएल टियर 1 सिटी स्लिप 2026 को चेक करने के बाद, छात्र को अपनी व्यक्तिगत और एग्जाम संबंधी जानकारी को चेक करना होगा। सिटी स्लिप में अलॉटेड एग्जाम शहर और निर्धारित एग्जाम डेट्स की डिटेल्स दी गई होगी। एसएससी सीएचएसएल एग्जाम सिटी स्लिप पर निम्नलिखित डिटेल्स उपलब्ध हो सकते हैं।

    1. छात्र का नाम

    2. रजिस्ट्रेशन नंबर

    3. एग्जाम का नाम

    4. SSC CHSL Tier 1 Exam Date

    5. अलॉटेड एग्जाम शहर और राज्य

    6. एग्जाम संबंधी अन्य निर्देश


  • Nov 23, 2026, 12:55 IST

    SSC CHSL 2026 City Intimation Slip Live: SSC CHSL मुख्य अपडेट्स

    • सिटी इंटिमेशन स्लिप: 23 नवंबर 2026 को जारी होने की उम्मीद 

    • टियर-1 एग्जाम डेट्स: 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक

    • एडमिट कार्ड: 27 नवंबर 2026 के आसपास या एग्जाम से कुछ दिन पहले उपलब्ध होने की उम्मीद

    • कुल वैंकेसी: 2,536 पोस्ट 

  • Nov 23, 2026, 12:50 IST

    SSC CHSL 2026 City Intimation Slip Live: ‘Your City of Examination is yet to make live’ दिखने पर छात्र क्या क

    यदि किसी छात्र को लॉगिन विंडो पर 'Your City of Examination is yet to make live' जैसा मेसेज दिख रहा है, तो घबराएं नहीं क्योकि इसका अर्थ है कि आपकी शिफ्ट या राउंड की सिटी डिटेल अभी तक आयोग द्वारा लाइव नहीं की गई है।

  • Nov 23, 2026, 12:43 IST

    SSC CHSL 2026 City Intimation Slip Live: सिटी स्लिप लिंक कहां मिलेगा?

    SSC CHSL 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल के जरिए मिलेगी।


City Intimation Slip और Admit Card में क्या है बड़ा अंतर?

छात्रों के बीच अक्सर यह भ्रम रहता है कि सिटी स्लिप ही एडमिट कार्ड है, जबकि दोनों ही अलग होते हैं:

  • Exam City Intimation Slip: यह एग्जाम से लगभग 8 दिन पहले जारी की जाती है जिससे छात्र अपने अलॉटेड शहर और एग्जाम की डेट्स के बारे में जान सकें। साथ ही, उसी के अनुसार अपनी योजना बना सकें। इसमें पूरे एग्जाम सेंटर का पता नहीं होता हैं। 

  • Admit Card: यह एग्जाम से लगभग 2–3 दिन पहले (30 नवंबर की परीक्षा के लिए 27 नवंबर के आसपास) जारी होने की उम्मीद है। इसमें पूरा एग्जाम सेंटर का पता, रिपोर्टिंग टाइम और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होते हैं। साथ ही, एग्जाम सेंटर में एडमिशन के लिए इसका प्रिंटआउट साथ ले जाना जरूरी है।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More

Trending

Latest Education News