Haryana Deled Admit Card 2026: हरियाणा डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड Direct Link
बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी ने 22 सितंबर को डीएलएड परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा 1 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन ID के जरिए Haryana Deled Admit Card 2026 प्राप्त कर सकेंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा अक्टूबर 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना दी गई है। बोर्ड की ये परीक्षाएं 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी। स्वयंपाठी (Private) परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड 22 सितंबर 2026 से बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध होंगे। परीक्षार्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना हरियाणा डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए पिछला अनुक्रमांक/नाम, पिता का नाम और माता का नाम दर्ज करना होगा।

Haryana DElEd October 2026 Admit Card- हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में हरियाणा D.El.Ed. परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
| परीक्षा बोर्ड का नाम | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी |
| परीक्षा का नाम | डी.एल.एड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) अक्टूबर 2026 परीक्षा |
| परीक्षा तिथियां | 1 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bseh.org.in |
| हरियाणा डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 जारी | 21 सितंबर 2026 (आज) |
| हरियाणा डीएलएड परीक्षा शुरू होने की तिथि | 1 अक्टूबर 2026 |
| हरियाणा डीएलएड परीक्षा समाप्त होने की तिथि | 24 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा समय | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |

Haryana DELED Admit Card 2026 Download Link
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा अक्टूबर 2026 सत्र की डीएलएड (D.El.Ed) परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आज 21 सितंबर को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी इसी लेख में उपलब्ध कराया गया है।
यहां क्लिक करें:-Haryana Deled Admit Card 2026 Link
Haryana DElEd Admit Card: कौन-कौन दे सकेगा डीएलएड परीक्षा?
बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस परीक्षा में निम्नलिखित सत्रों के छात्र शामिल होंगे:
-
सत्र 2023-25 (प्रथम व द्वितीय वर्ष के री-अपीयर छात्र)
-
सत्र 2024-26 (प्रथम वर्ष के री-अपीयर और द्वितीय वर्ष के नियमित छात्र)
-
सत्र 2025-27 (प्रथम वर्ष के नियमित छात्र)
-
सत्र 2021-23 और 2022-24 (प्रथम व द्वितीय वर्ष के मर्सी चांस वाले छात्र)
हरियाणाम डीएलएड परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
-
आईडी अपडेट रखें: सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फोटो पहचान पत्र या जरूरी दस्तावेजों में अपनी सही जानकारी अपडेट करा लें। बिना अपडेटेड जानकारी के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।
-
जरूरी दस्तावेज: परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। इसके साथ पहचान पत्र की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना न भूलें।
-
कॉलेजों की जिम्मेदारी: शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को यह सुनिश्चित करना होगा कि केवल नियमों के अनुसार योग्य और पात्र छात्रों के ही रोल नंबर जारी किए जाएं।
कैसे डाउनलोड करें हरियाणा डीएलएड एडमिट कार्ड 2026?
आप नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक BSEH की वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर Announcement या NEWS सेक्शन में एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के लिए जरूरी निर्देश
कॉलेज या संस्थान ऐसे छात्रों के रोल नंबर जारी न करें, जो परीक्षा देने के योग्य नहीं हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले ऐसे छात्रों की जानकारी बोर्ड को भेज दें। प्रायोगिक (Practical) परीक्षा कॉलेज या संबंधित संस्थान में ही होगी। छात्रों को परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी पहले ही दे दें।
Practical और SIP के अंक कैसे भरें
आंतरिक और बाहरी मूल्यांकन के अंक तथा SIP के अंक 24.08.2028 से 03.10.2028 तक बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर ऑनलाइन भरने होंगे।अगर तय की तारीख के बाद अंक भरे जाते हैं, तो 500 रुपये प्रति छात्र लेट फीस देनी होगी। एक संस्थान से अधिकतम 5,000 रुपये लेट फीस ली जाएगी। किसी तरह की तकनीकी परेशानी होने पर 01064-254300 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
दिव्यांग और लिखने में असमर्थ छात्रों के लिए नियम
जिन छात्रों की दिव्यांगता 40% या उससे ज्यादा है, जैसे दृष्टिबाधित, डिस्लेक्सिक, स्पैस्टिक, मूक-बधिर या जो खुद लिखने में असमर्थ हैं, वे परीक्षा में लेखक (Scribe) की मदद ले सकते हैं। इसके लिए परीक्षा से कम से कम 2 दिन पहले केंद्र अधीक्षक से अनुमति लेनी होगी। आवेदन के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट और लेखक के जरूरी कागजात जमा करने होंगे। इनमें योग्यता प्रमाण-पत्र, उम्र का प्रमाण, 2 फोटो, पहचान-पत्र और पता प्रमाण शामिल हैं। लेखक की उम्र छात्र से कम होनी चाहिए और उसकी पढ़ाई 12वीं कक्षा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
समस्या होने पर बोर्ड से यहां करें संपर्क
एडमिट कार्ड या परीक्षा से जुड़ी किसी परेशानी के लिए परीक्षार्थी बोर्ड की हेल्पलाइन 01664-254309 पर संपर्क कर सकते हैं। सेकेंडरी परीक्षा से संबंधित समस्या के लिए assec@bseh.org.in और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए assrs@bseh.org.in पर ईमेल किया जा सकता है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों से सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.