DU UG Admission 2026: 16 जुलाई को जारी होगी पहली CSAS सीट अलॉटमेंट लिस्ट, admission.uod.ac.in पर ऐसे करें चेक

Last Updated: Jul 13, 2026, 18:56 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले 2.73 लाख से अधिक छात्रों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से CSAS के सीट अलॉटमेंट लिस्ट का रिजल्ट जारी करने वाले है।

DU UG Admission 2026: 16 जुलाई को जारी होगी पहली CSAS सीट अलॉटमेंट लिस्ट, admission.uod.ac.in पर ऐसे करें चेक
DU UG Admission 2026: 16 जुलाई को जारी होगी पहली CSAS सीट अलॉटमेंट लिस्ट, admission.uod.ac.in पर ऐसे करें चेक

DU First Seat Allotment List 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले 2.73 लाख से अधिक छात्रों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। डीयू प्रशासन यह प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के सीट अलॉटमेंट लिस्ट का रिजल्ट जारी करने वाला है। 

जिन छात्रों ने सीयूईटी (CUET UG) स्कोर के आधार पर डीयू के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया था। साथ ही, कॉलेज-कोर्स के लिए प्रेफरेंस लॉक की थी, वे अब ऑफिशियल एडमिशन वेबसाइट admission.uod.ac.in या ugadmission.uod.ac.in पर जाकर पर्सनल डैशबोर्ड के जरिए अलॉटेड सीट को चेक कर सकेंगे।

साझा किए गए नंबरों के अनुसार, 1,90,645 छात्रों ने रजिस्टर रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 1,64,098 आवेदकों ने अपने कार्यक्रम और कॉलेज की प्राथमिकताओं को पूरा करके दूसरे फेज की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 69 कॉलेजों और विभागों में 73 से अधिक स्नातक कार्यक्रमों के लिए 71,624 सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

DU फर्स्ट अलॉटमेंट शेड्यूल से जुड़ी डिटेल्स 

छात्र DU एडमिशन के पहले फेज के सीट अलॉटमेंट लिस्ट जल्द जारी की जाएगी। इससे जुड़ी सभी डिटेल्स को देखने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट्स और डिटेल्स 

पहली CSAS अलॉटमेंट लिस्ट की घोषणा

16 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)

छात्रों द्वारा सीट स्वीकार करने की अवधि

16 जुलाई (शाम 5:00 बजे) से 19 जुलाई (रात 11:59 बजे) तक

कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

16 जुलाई (शाम 5:00 बजे) से 20 जुलाई (शाम 4:59 बजे) तक

ऑनलाइन एडमिशन फीस भुगतान की लास्ट डेट

21 जुलाई 2026 (शाम 4:59 बजे तक)

डीयू का नया शैक्षणिक सेशन 

28 जुलाई 2026

यूजी सीएसएएस रजिस्ट्रेशन का लिंक - यहां क्लिक करें 

डॉक्यूमेंट्स को लेकर रहें अलर्ट: कॉलेज आपके द्वारा अपलोड किए गए सर्टिफिकेट्स (EWS, OBC-NCL, SC, ST) का ऑनलाइन वेरिफिकेशन करेंगे। 

DU CSAS UG एडमिशन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

DU CSAS UG एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।  

  1. दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाएं।
  2. CSAS UG 2026 Dashboard के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने सीयूईटी (CUET) एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  4. आपके डैशबोर्ड पर अलॉटेड कॉलेज और कोर्स का नाम दिखाई देगा।
  5. यदि सीट मिल गई है, तो तुरंत 'Accept Allocation' पर क्लिक करें और कॉलेज के अप्रूवल का इंतजार करें।

DU CSAS UG एडमिशन 2026 की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद क्या होगा?

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक लेवल के CSAS (कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम) की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 16 जुलाई, 2026 को जारी की जाएगी। 

फेज I: दिल्ली विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रेशन करें। 

फेज II: कार्यक्रमों और कॉलेजों के लिए प्राथमिकताएं भरना।

फेज III: अलॉटमेंट और एडमिशन। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 13, 2026, 18:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News