BPSC Auditor Answer Key 2026: बीपीएससी बिहार ऑडिटर उत्तर कुंजी bpsc.bihar.gov.in जारी, पीडीएफ डाउनलोड करें
BPSC Auditor Answer Key 2026: बीपीएससी की ओर से बिहार ऑडिटर की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। 5 जुलाई को परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC Auditor Answer Key 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ऑडिटर आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 102 रिक्त पदों को भरना है। इस लेख के माध्यम से कैंडिडेट्स अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। जिससे आपको अनुमानित अंकों का पता सकता है।
उत्तर कुंजी से असंतुष्ट रहने वाले उम्मीदवार 18 जुलाई तक ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
BPSC Auditor Answer Key 2026: उत्तर कुंजी जारी
बीपीएससी की ओर से ऑडिटर परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई (रविवार) को किया गया था। आयोग ने आज 13 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर प्रोविजनल आंंसर की जारी कर दी गई है। यदि किसी भी उम्मीदवार को आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करानी है, तो वे 18 जुलाई तक करा सकते हैं।

Bihar BPSC Auditor Answer Key 2026: हाइलाइट्स
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा ऑडिटर की पोस्ट पर कुल 102 रिक्त पदों को भरना है। उत्तर कुंजी से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स नीचे टेबल में देखें:
| परीक्षा का नाम | ऑडिटर |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| विज्ञापन संख्या | 09/2026 |
| परीक्षा तिथि | 5 जुलाई (रविवार), 2026 |
| शिफ्ट | सुबह 10 बजे से 12 बजे तक |
| उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 13 जुलाई, 2026 (जारी) |
| आपत्ति दर्ज कराने की तिथि | 14 से 18 जुलाई, 2026 |
| आपत्ति शुल्क | प्रति प्रश्न 250 रुपये |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
Bihar BPSC Auditor Answer Key 2026: उत्तर कुंजी लिंक
बिहार बीपीएससी ऑडिटर आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। जिसके बाद डैशबोर्ड पर जाकर आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। सामान्य अध्ययन (General Studies) के उत्तर उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
| बीपीएससी ऑडिटर आंसर-की पीडीएफ |
BPSC Auditor Answer Key 2026: बीपीएससी ऑडिटर आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
बिहार बीपीएससी ऑडिटर आंसर-की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, BPSC Auditor Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 स्क्रीन पर आंसर-की पीडीएफ दिखाई देगा।
स्टेप 4 डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
स्टेप 5 ऑब्जेक्शन दर्ज अंतिम तिथि से पहले दर्ज कराएं।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.