Cotton Corporation of India Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में मैनेजर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें Application Process
Cotton Corporation of India Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मैनेजर की 148 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 है।
Cotton Corporation of India Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cotcorp.org.in पर असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 148 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में मैनेजर सहित अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
Cotton Corporation of India Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में मैनेजर के पदों की भर्ती की नोटिफिकेशन की PDF में रिक्त पदों की डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया, परीक्ष का पैटर्न और ऑनलाइन आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक |
Cotton Corporation of India Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट सहित अन्य पदों के चयन में सीबीटी परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। सलेक्शन तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) |
| पद का नाम | असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट सहित अन्य पद |
| रिक्त पदों की संख्या | 148 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 09 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 24 जुलाई 2026 |
| चयन के चरण | सीबीटी, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल की परीक्षा |
| ऑफिशियल वेबसाइट | cotcorp.org.in |
Cotton Corporation of India Recruitment 2026 Eligibility Criteria
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में मैनेजर पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री और डिप्लोमा होना चाहिए। पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन फीस 590 से 1770 रुपये के बीच रखी गई है।
Cotton Corporation of India Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) में असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट cotcorp.org.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन को ओपन करें।
-
Cotton Corporation of India Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। आवेदन फॉर्म में निहित जानकारी अच्छे से चेक करें।
-
अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.