DU NCWEB 5th Cut Off 2026: 5वीं कटऑफ लिस्ट जारी, B.Com में आज से एजमिशन शुरू, जानें कब हैं Last Date
DU NCWEB Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट वुमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने सेशन 2026-27 के ग्रेजुएशन (UG) सिलेब्स में एडमिशन के लिए पांचवीं कटऑफ लिस्ट 31 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई है। छात्र यहां से डायरेक्ट डाउनलोड करने का लिंक पाएं।
DU NCWEB 5th Cut Off List and Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट वुमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने सेशन 2026-27 के ग्रेजुएशन (UG) सिलेब्स में एडमिशन के लिए पांचवीं कटऑफ लिस्ट (5th Cutoff List) 31 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई है। B.A.(Programme) और B.Com. सिलेब्स की लिस्ट की PDF को देखने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट ncweb.du.ac.in पर विजिट करना होगा।
जिन छात्राओं के मार्क्स कटऑफ क्राइटेरिया को पूरा करते है, वे ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल ncweb.du.ac.in के माध्यम से 1 सितंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। रजिस्ट्रेशन जमा करने की लास्ट डेट 2 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। साथ ही, डॉक्यूमेंट्स की जांच के बाद शिक्षण संस्थानों (Colleges) द्वारा रजिस्ट्रेशनों को मंजूरी देने की लास्ट डेट 3 सितंबर 2026 है, जबकि फीस जमा कर एडमिशन पक्का करने के लिए 4 सितंबर तक का टाइम दिया गया है।
DU NCWEB 5th Cut Off, सीटों का समीकरण: BA में सामान्य कैटेगरी लगभग फुल, B.Com में 14 सेंटरों पर मौका 5वीं कटऑफ के नंबर के अनुसार, BA प्रोग्राम में General Category की सीटें ज्यादातर प्रमुख सेंटरों में लगभग फुल हो चुकी हैं। हालांकि, आरक्षित कैटेगरी (OBC, SC, ST, EWS) की छात्राएं अभी भी कई सेंटरों में एडमिशन ले सकती हैं।
दूसरी ओर, B.Com कोर्स में एडमिशन की चाह रखने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। B.Com के लिए अनारक्षित और आरक्षित दोनों कैटेगरी में 14 से अधिक शिक्षण सेंटरों पर सीटें खाली हैं, जहां कटऑफ में नाम आने पर एडमिशन लिया जा सकता है।
DU NCWEB 5th Cut Off 2026: महत्वपूर्ण डेट्स और शेड्यूल
छात्र DU NCWEB 5th Cutoff List के बाद सभी जानकारी के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डेट्स एंड डिटेल्स |
| 5वीं कटऑफ लिस्ट जारी | 31 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अवधि | 1 सितंबर से 2 सितंबर 2026 |
| कॉलेजों द्वारा रजिस्ट्रेशन अप्रूव्ड | 3 सितंबर 2026 (रात तक) |
| ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट | 4 सितंबर 2026 |
| स्पेशल ड्राइव कटऑफ जारी होने की डेट | 7 सितंबर 2026 |
DU NCWEB UG एडमिशन 2026 5वीं कट-ऑफ डायरेक्ट लिंक और नोटिस का लिंक
विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर कट-ऑफ लिस्ट को PDF के रूप में जारी कर दिया गया है। छात्र इन्हें देखने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें। साथ ही, इससे जुड़े और एडमिशन से जुड़े नोटिस को देखने के लिए यहां देखें।
| इवेंट | डायरेक्ट लिंक्स |
| B.Com. | |
| B.A.(Programme) | |
| ऑफिशियल नोटिस |
NCWEB एडमिशन 2026 की कट-ऑफ कैसे डाउनलोड करें?
DU NCWEB 5th Cutoff List को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर विजिट करना होगा।
- होमपेज पर मौजूद ‘SOL(DDCE) / NCWEB’ एडमिशन के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- फिर, नए पेज पर आएं '5वीं कट-ऑफ लिस्ट 2026-2027' के अंदर दोनों सिलेब्स की अगल-अगल PDF लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही, कट-ऑफ स्टेट्स को चेक करें।
- चेक करते ही, इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिशन लेने जा रही छात्राओं के लिए जरूरी टिप्स
-
स्पेशल ड्राइव का इंतजार न करें: यदि आपका नाम 5वीं कटऑफ में आ रहा है, तो तुरंत सीट को लॉक कर लें। आगामी स्पेशल ड्राइव कटऑफ (Special Drive Cutoff) केवल बची हुई सीमित सीटों पर ही निर्भर करेगी।
-
डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें: छात्र 10वीं-12वीं की मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC), और यदि लागू हो तो कास्ट/कैटेगरी सर्टिफिकेट की स्कैंड कॉपी अपने सिस्टम पर सेव रखें ताकि रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए।
-
केवल ऑफिशियल पोर्टल का उपयोग करें: कटऑफ लिस्ट देखने या रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए किसी अनधिकृत वेबसाइट के बजाय दिल्ली विश्वविद्यालय के Official Portal ncweb.du.ac.in का ही इस्तेमाल करना होगा।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.