UPSSSC PET Recruitment 2026: यूपी पीईटी फॉर्म भरने की आज अंतिम तिथि, इस लिंक से फटाफट करें Apply
UPSSSC PET Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी पीईटी फॉर्म भरने के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। आज फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) फॉर्म भरने के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। पीईटी उत्तर प्रदेश में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों के लिए आवश्यक माना जाता है। यूपी पीईट फॉर्म भरने की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 03 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। आज फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
UPSSSC PET Form Last Date 2026 Apply Online
यूपी पीईटी फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकतें है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
| यूपी पीईटी फॉर्म ऑनलाइन आवेदन लिंक |
UPSSSC PET Application Form 2026 - हाइलाइट्स
यूपी पीईटी फॉर्म से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन करने की तिथि, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार विज्ञापन संख्या 16-परीक्षा 2026 के तहक लेखपाल, एक्सरे टेक्नीशियन और जूनियर असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए पात्र हो जाते हैं। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| परीक्षा का नाम | यूपी पीईटी परीक्षा 2026 |
| विज्ञापन संख्या | 16-परीक्षा 2026 |
| पद का नाम | लेखपाल, एक्सरे टेक्नीशियन और जूनियर असिस्टेंट सहित अन्य पद |
| नोटिफिकेशन | |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 03 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 01 सितंबर 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC PET 2026 Sarkari Result Eligibility Criteria
यूपी पीईटी फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड कक्षा 10वीं या उसके समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहद दी जाएगी। आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 70 रुपये से 185 रुपये के बीच रखी गई है।
नोट - आयु सीमा, आवेदन फीस और शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार ऊपर टेबल में दिए गए फॉर्म से संबंधित नोटिफिकेशन देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET 2026 Last Date ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यूपी पीईटी फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-
यदि आपने पहले से OTR नहीं किया है, तो होमपेज पर दिए गए OTR लिंक के माध्यम से पंजीकरण करें।
-
होमपेज पर विज्ञापन संख्या 16-परीक्षा/2026 (UPSSSC PET 2026) के सामने दिए गए 'Apply' बटन पर क्लिक करें।
-
अपने OTR नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल पर आए OTP के जरिए लॉगिन करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
-
अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.