8th Pay Commission: किस फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी? देखें लेटेस्ट अपडेट
8th Pay Commission Hindi: 8वां वेतन आयोग इन दिनों अलग-अलग राज्यों में जाकर कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स से सीधे उनकी मांगें और सुझाव सुन रहा है। बताते चलें कि हर महीने आयोग और कर्मचारियों संगठनों के बीच बैठकों का दौर जारी है, इसी कड़ी मे अगली बैठकें चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ जैसे शहरों में प्रस्तावित है। ऐसे में चलिए देखते हैं कि फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या अपडेट है।
8th Pay Commission Latest News in Hindi: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी आखिर कितनी बढ़ेगी? फिटमेंट फैक्टर 2.28 होगा या 2.86? DA और HRA में क्या बदलाव आएगा? इन सवालों के जवाब का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वां वेतन आयोग अब धीरे-धीरे अहम पड़ाव पर पहुंच रहा है।
आयोग इन दिनों अलग-अलग राज्यों में जाकर कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स से सीधे उनकी मांगें और सुझाव सुन रहा है। इसी कड़ी में आयोग राजस्थान पहुंचा है और जयपुर में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक अहम बैठकें कर रहा है।
जयपुर में कर्मचारियों और पेंशनर्स से सीधी बातचीत
8वें केंद्रीय वेतन आयोग की दो दिवसीय राजस्थान यात्रा 31 अगस्त से शुरू हुई है। जयपुर में आयोग कर्मचारी यूनियनों, प्रतिनिधि संगठनों, पेंशनर्स एसोसिएशन, फेडरेशन और दूसरे हितधारकों से मुलाकात कर रहा है।
इन बैठकों में कर्मचारी अपनी वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़ी मांगें आयोग के सामने रख सकते हैं। इन चर्चाओं में रेलवे और रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के प्रतिनिधियों की मांगें भी अहम रहेंगी।
सैलरी से लेकर DA और HRA तक, इन मुद्दों पर नजर
हालांकि आयोग ने राजस्थान दौरे का कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया है, लेकिन कर्मचारी संगठनों की ओर से लगातार उठाए जा रहे कुछ मुद्दे बैठक में प्रमुख रह सकते हैं। इनमें सबसे बड़ा मुद्दा फिटमेंट फैक्टर है। इसके अलावा कर्मचारी संगठन बेसिक पे में बदलाव, DA में बढ़ोतरी और महंगाई के हिसाब से वेतन में संशोधन की मांग कर रहे हैं।
साथ ही HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस जैसे भत्तों को नए सिरे से तय करने की मांग भी सामने आ सकती है। यानी कर्मचारियों की नजर सिर्फ बेसिक सैलरी पर नहीं, बल्कि पूरी सैलरी स्ट्रक्चर में होने वाले संभावित बदलावों पर है। जिसे लेकर बैठकों का दौर जारी है।
फिटमेंट फैक्टर कितना होगा? 2.28 से 2.46 तक के अनुमान
8वें वेतन आयोग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर की ही हो रही है। लेकिन यहां एक बात साफ समझना जरूरी है। बताते चलें कि अभी तक कोई आधिकारिक फिटमेंट फैक्टर घोषित नहीं हुआ है।
मौजूदा अनुमानों में इसे करीब 2.28 से 2.46 गुना के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से अनुमान 1.92 से 2.86 गुना तक हैं।
किस फिटमेंट फैक्टर पर कितना बढ़ सकता है वेतन
सामान्य अनुमानों के अनुसार, 8वें वेतन आयोग के लिए संभावित फिटमेंट फ़ैक्टर 1.82x से 2.86x के बीच है, जबकि कर्मचारी यूनियनें 3.83x तक के हाई फ़ैक्टर की मांग कर रही हैं। एक अनुमानित सिनेरियो आप यहां देख सकते हैं-
मिड-रेंज- 2.08x–2.57x, 37440–46260 रुपये
एक्सपर्ट- 2.28x–2.46x, 41040-44280 रुपये
कर्मचारी की मांग- 2.86x, 51480 रुपये
ये आंकड़े केवल अनुमान हैं, अंतिम फैसला नहीं। वास्तविक फिटमेंट फैक्टर और वेतन बढ़ोतरी का पता आयोग की सिफारिशों और केंद्र सरकार के फैसले के बाद ही चलेगा।
2.86 फिटमेंट फैक्टर की मांग क्यों खास है?
कर्मचारी संगठनों की ओर से 2.86 गुना फिटमेंट फैक्टर की मांग की गई है। अगर सरकार इसे स्वीकार करती है, तो मौजूदा न्यूनतम बेसिक पे के मुकाबले न्यूनतम वेतन में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।
लेकिन सिर्फ फिटमेंट फैक्टर देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि कर्मचारी की जेब में हर महीने कितने ज्यादा पैसे आएंगे। सरकार को महंगाई, DA, भत्तों और अपने वित्तीय बोझ समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखना होगा।
सितंबर-अक्टूबर में इन शहरों में पहुंचेगा आयोग
राजस्थान के बाद 8वां वेतन आयोग दूसरे राज्यों का भी दौरा करेगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक आयोग नीचे बताए गए शहरों का दौरा करेगा।
-चेन्नई: 7-8 सितंबर 2026
-पुडुचेरी: 9 सितंबर 2026
-चंडीगढ़: 16-18 सितंबर 2026
-बेंगलुरु: 7-8 अक्टूबर 2026
अभी इंतजार जरूरी, क्योंकि अंतिम तस्वीर बाकी है
फिलहाल कर्मचारियों को सोशल मीडिया या अलग-अलग रिपोर्टों में बताए जा रहे फिटमेंट फैक्टर को अंतिम आंकड़ा नहीं मानना चाहिए। 8वां वेतन आयोग अभी सुझाव और मांगें जुटा रहा है। बात दें कि आयोग की अध्यक्षता पूर्व सुप्रीम कोर्ट जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं।
PM Kisan Yojana: किन किसानों को नहीं मिलेगी 24वीं क़िस्त और किसे मिलेगी? चलिए करते है पता
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.