DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र (CEPTAM 11) भर्ती 2025 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। डीआरडीओ ने इस भर्ती के लिए 764 रिक्त पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मांगे थे। जिसकी अंतिम तिथि पहले 1 जनवरी, 2026 तय की गई थी। जिसे अब आगे बढ़ाकर 11 जनवरी, कर दिया गया है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी, 2026 है।
जो उम्मीदवार पहले आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे, उन्हें समय से पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करने की सलाह दी जाती है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले करें अप्लाई।
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी
डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 भर्ती 2025 के जारी नोटिस के अनुसार, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी के लिए 561 रिक्तियां और टेक्नीशियन ए के लिए 203 रिक्तियां जारी की गई थी। ऑनलाइन आवेदन 9 दिसंबर, 2025 से शुरू किए गए हैं। उम्मीदवारों का चयन जिसमें पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और उसके बाद दूसरा चरण कौशल या व्यापार परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जो आवेदन किए गए पद पर निर्भर करेगा।
DRDO Extend CEPTAM 11 Registration 2025: महत्वपूर्ण विवरण
जिन उम्मीदवारों ने पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता पूरी कर ली है और जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष के बीच है, वे ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र हैं। डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 भर्ती 2025 से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:
| संगठन | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | वरिष्ठ तकनीकी सहायक बी तकनीशियन ए |
| कुल पदों की संख्या | 764 |
| एप्लिकेशन मोड | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया |
|
| ऑफिशियल वेबसाइट | drdo.gov.in |
DRDO Extend CEPTAM 11 Registration 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी के लिए 561 रिक्तियां और टेक्नीशियन ए के लिए 203 रिक्तियां जारी किए गए हैं। उम्मीदवार संबंधित भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| विवरण | महत्वपूर्ण तिथियां |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 11 जनवरी, 2026 |
| आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि | 13 जनवरी, 2026 |
| एप्लीकेशन विंडो में करेक्शन की अंतिम तिथि | 14 जनवरी से 16 जनवरी, 2026 |
DRDO CEPTAM 11 Apply Online Link: आवेदन लिंक
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2026 को 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। डीआरडीओ की ओर से CEPTAM 11 भर्ती 2025 की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2026 से आगे बढ़ाकर 11 जनवरी कर दी गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं:
| DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025 |
DRDO CEPTAM 11 Apply Online 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, DRDO CEPTAM 11 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
स्टेप 4 जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लिकेशन फीस भरें।
स्टेप 5 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Haryana Police Recruitment 2026
Comments
All Comments (0)
Join the conversation