Delhi High Court Vacancy 2026: दिल्ली हाई कोर्ट में पीए और एसपीए के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें Apply?
Delhi High Court Vacancy 2026: दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 05 सितंबर 2026 को पर्सनल असिस्टेंट (PA) और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के कुल 150 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 15 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 को रात 11.00 बजे तक है।
Delhi High Court Vacancy 2026 Sarkari Result: दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर दिनांक 05 सितंबर अगस्त 2026 को पर्सनल असिस्टेंट (PA) और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के कुल 150 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 15 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 को रात 11.00 बजे तक है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Delhi High Court Vacancy 2026 Notification ऑनलाइन आवेदन लिंक
दिल्ली हाई कोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट (PA) और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकतें है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकेंगे।
| दिल्ली हाई कोर्ट पीए और एसपीए पद 2026 ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक | जल्द जारी |
Delhi High Court Recruitment 2026 Last Date- हाइलाइट्स
दिल्ली हाई कोर्ट में पीए और एसपीए पदों के सलेक्शन में इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट (क्वालीफाइंग स्टेज), इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिेकेशन शामिल है। सलेक्शन सभी स्टेज को ध्यान में रखकर किया जाएगा। बाकी डिटेल्स के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | दिल्ली हाई कोर्ट |
| पद का नाम | पर्सनल असिस्टेंट (PA) और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) |
| रिक्त पदों की संख्या | 150 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 15 सितंबर 2026 को सुबह 11.00 बजे |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 05 अक्टूबर 2026 को रात 11.00 बजे तक |
| सलेक्शन प्रोसेस | इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट (क्वालीफाइंग स्टेज), इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिेकेशन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | delhihighcourt.nic.in |
Delhi High Court Recruitment 2026 Official Website Eligibility Criteria
दिल्ली हाई कोर्ट में पीए और एसपीए पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। आयु 18 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। इसके लिए आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 1300 से 1500 रुपये के बीच रखी गई है।
नोट - आयु सीमा, आवेदन फीस और शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Delhi High Court Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
दिल्ली हाई कोर्ट में पीए और एसपीए के रिक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए Registration लिंक पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
-
अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.