CTET Syllabus 2026: सीटीईटी पेपर 1, 2 एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की PDF डाउनलोड करें
CTET Syllabus 2026: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के सिलेबस और पेपर पैटर्न की जानकारी होना जरूरी है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस लेख में नीचे सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026 PDF उपलब्ध कराई गई है।
CTET Syllabus 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा सीटीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है। इससे उम्मीदवार विषयवार टॉपिक्स, प्रश्नों की संख्या, अंक और परीक्षा की संरचना को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस लेख में CTET Paper 1 और Paper 2 का सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न PDF नीचे उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से उम्मीदवार अपनी तैयारी की सही रणनीति बना सकते हैं।
सीटीईटी परीक्षा शेड्यूल 2026
सीटीईटी 2026 परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सीटीईटी पेपर II की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि पेपर I दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने पेपर के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा। परीक्षा से जुड़ी सही रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे।
सीटीईटी सिलेबस 2026
सीटीईटी सिलेबस को पेपर 1 को 5 भागों में तथा पेपर 2 को 4 भागों में विभाजित किया गया है। अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए दोनों ही पेपर का विस्तृत विषयवार (सेक्शन-वाइज़) पाठ्यक्रम नीचे साझा किया गया है।
CTET पेपर 1 सिलेबस 2026 (प्राथमिक स्तर: कक्षा 1–5)
सीटीईटी 2026 का पेपर 1 उन अभ्यर्थियों के लिए है, जो प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं। नीचे लेख में सीटीईटी पेपर 1 का सब्जेक्ट वाइज सिलेबस दिया गया है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सिलेबस की PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी साझा किया गया है।
1. बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र
इसमें बच्चों के विकास और सीखने से जुड़े विषय पूछे जाते हैं। इसमें बाल विकास के सिद्धांत, वंशानुक्रम एवं वातावरण, पियाजे, कोहलबर्ग और वायगोत्स्की के सिद्धांत, बाल-केंद्रित शिक्षा, समावेशी शिक्षा, सीखने की प्रक्रिया, प्रेरणा और सीखने को प्रभावित करने वाले कारक शामिल हैं।
2. भाषा-I
इसमें चुनी गई भाषा में पढ़ने और भाषा शिक्षण से जुड़े प्रश्न होते हैं। इसमें अपठित गद्य एवं पद्य, व्याकरण, भाषा कौशल, सुनना-बोलना-पढ़ना-लिखना और उपचारात्मक शिक्षण शामिल हैं।
3. भाषा-II
यह भाषा-I से अलग भाषा होती है। इसमें अपठित गद्य, व्याकरण, समझ, संचार कौशल और भाषा विकास के शिक्षण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
4. गणित
इसमें संख्या, जोड़, घटाव, गुणा, भाग, ज्यामिति, मापन, भिन्न, पैटर्न और आंकड़ों से जुड़े विषय शामिल हैं। साथ ही गणित शिक्षण, गलतियों का विश्लेषण और उपचारात्मक शिक्षण भी पूछे जाते हैं।
5. पर्यावरण अध्ययन
इसमें परिवार, भोजन, घर, पानी, यात्रा, पशु-पौधे और हमारे आसपास की चीजों से जुड़े विषय शामिल हैं। साथ ही EVS शिक्षण, प्रयोग, एकीकृत शिक्षा, CCE और शिक्षण सामग्री से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
| CTET Paper 1 Syllabus PDF |
सीटीईटी सिलेबस 2026 पेपर 2 (प्रारंभिक स्तर: कक्षा 6–8)
1. बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र
इसमें 11–14 वर्ष के बच्चों के विकास और सीखने से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें विकास के सिद्धांत, समावेशी शिक्षा, अलग-अलग प्रकार के विद्यार्थी, प्रेरणा और कक्षा में सीखने की प्रक्रिया शामिल हैं।
2. भाषा-I और भाषा-II
इसमें भाषा-I और भाषा-II से जुड़े प्रश्न होते हैं। भाषा-I शिक्षण माध्यम से संबंधित होती है, जबकि भाषा-II में भाषा समझ, संचार और भाषा शिक्षण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
3. गणित एवं विज्ञान
यह भाग गणित और विज्ञान के शिक्षकों के लिए है। गणित में संख्या, भिन्न, पूर्णांक, बीजगणित, अनुपात, ज्यामिति, क्षेत्रमिति और आंकड़े शामिल हैं। विज्ञान में भोजन, पदार्थ, जीव-जगत, विद्युत, चुंबक, प्राकृतिक घटनाएं और प्राकृतिक संसाधन शामिल हैं। दोनों विषयों से 30-30 प्रश्न होते हैं।
4. सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान
इसमें इतिहास, भूगोल और सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इतिहास में प्राचीन, मध्यकालीन, औपनिवेशिक और स्वतंत्रता के बाद का भारत शामिल है। भूगोल में पृथ्वी, पर्यावरण, जल, वायु, कृषि और संसाधन शामिल हैं। साथ ही लोकतंत्र, सरकार, मीडिया, लैंगिक समानता, न्यायपालिका, संविधान और शिक्षण विधियों से जुड़े प्रश्न भी होते हैं।
| CTET Paper 2 Syllabus PDF |
सीटेट पेपर 1 और पेपर 2 एग्जाम पैटर्न
सीटीईटी परीक्षा प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। पेपर 1 और पेपर 2 का पैटर्न अलग-अलग है। दोनों पेपरों में 150 सवाल होंगे, जिनके कुल 150 अंक होंगे। सभी सवाल मल्टीपल-चॉइस (MCQ) प्रकार के होंगे। उम्मीदवार नीचे साझा की गई इमेज में CTET पेपर का विस्तृत पैटर्न देख सकते हैं।
सीटेट पेपर 1 परीक्षा पैटर्न

CTET पेपर 2 परीक्षा पैटर्न

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.