COMEDK Round 1 Seat Allotment Result 2026: comedk.org पर शाम 4 बजे एक्टिव होगा लिंक, यहां से पाएं Direct Link

Last Updated: Jul 17, 2026, 15:19 IST

COMEDK द्वारा Round 1 Seat Allotment Result 2026 का रिजल्ट आज 17 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे तक जारी किया जाएगा। छात्र सीट अलॉटमेंट के रिजल्ट को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही, छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

COMEDK Round 1 Seat Allotment Result 2026: comedk.org पर शाम 4 बजे एक्टिव होगा लिंक, यहां से पाएं Direct Link
COMEDK Round 1 Seat Allotment Result 2026: comedk.org पर शाम 4 बजे एक्टिव होगा लिंक, यहां से पाएं Direct Link

COMEDK Round 1 Seat Allotment 2026 OUT Today: कर्नाटक के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले छात्र सीट अलॉटमेंट के रिजल्ट का इंतेजार कर रहे है। कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों ऑफ कर्नाटक (COMEDK) द्वारा COMEDK UGET काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज यानी 17 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे तक जारी होने की उम्मीद की जा रही है।  किया जा रहा है।

COMEDK UGET काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्टर करने वाले छात्र अपने पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। साथ ही, चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन डिटेल्स जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

COMEDK UGET Round 1 Seat Allotment Result 2026 Schedule 

COMEDK द्वारा जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, COMEDK UGET राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज शाम को 4 बजे जारी किया जाएगा। 

COMEDK UGET Counselling 2026: राउंड 1 का पूरा शेड्यूल

सीट अलॉटमेंट के रिजल्ट को देखने और डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सीट को एक्सेप्ट करने का निर्णय लेना होगा। साथ ही, निर्धारित की गई फीस को भी जमा करना होगा। इन स्टेप्स को न करने पर छात्रों की सीटों को रद्द कर दिया जाएगा। COMEDK UGET Counselling 2026 में शामिल हुए छात्र नीचे दी गई टेबल से पूरे शेड्यूल के बारे में जानकारी हासिल करें। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स 

राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डेट 

17 जुलाई 2026 (शाम 4:00 बजे)

Decision Making और Online Fees Submission  

17 जुलाई (शाम 4 बजे) से 21 जुलाई 2026 (शाम 4 बजे तक)

सींट Accept & Freeze करने का मौका 

17 जुलाई (शाम 4 बजे) से 22 जुलाई 2026 (सुबह 11 बजे तक)

राउंड 1 के लिए सीट कैंसिलेशन 

17 जुलाई (शाम 4 बजे) से 22 जुलाई 2026 (दोपहर 12 बजे तक)

COMEDK Round 1 Seat Allotment 2026 OUT Link: यहां क्लिक करें

How to Check Round 1 Seat Allotment Result 2026? 

Round 1 Seat Allotment Result 2026 को चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. COMEDK की ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिए गए 'Engineering Login' लिंक पर क्लिक करें। 

3. फिर, अपना एप्लीकेशन सीक्वेंस नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड को फिल करें। 

4. लॉगिन करने के बाद, छात्र डैशबोर्ड पर दिख रहे 'Decision Making' टैब पर क्लिक करें।

5. यदि आपको अलॉटेड कॉलेज, कोर्स का नाम और फीस की डिटेल्स दिख रही है, तो इस लेटर को डाउनलोड कर लें। 

6. फिर, Allotment Letter का एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

Round 1 Seat Allotment Result 2026 की सीट से जुड़ी अपडेट्स 

इस साल कर्नाटक के लगभग 150 भाग लेने वाले कॉलेजो में 24,576 के करीब इंजीनियरिंग सीटों पर एडमिशन दिया जा रहा है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन तीन ऑप्शन को सोच-समझकर चुनें। 

  • Accept & Freeze: यदि आप राउंड 1 में मिली हुई सीट और कॉलेज से पूरी तरह से संतुष्ट हैं, तो आप दूसरे राउंड में न जाकर इस ऑप्शन को चुनें। इस ऑप्शन को चुनने के बाद छात्रों को ऑनलाइन फीस को 22 जुलाई 2026 से पहले तक जमा करनी होगी। 
  • Accept & Upgrade: यदि आप मिली हुई सीट को सुरक्षित रखते हुए अगले राउंड में बेहतर कॉलेज/ब्रांच के लिए जाना चाहते है, तो छात्र इस ऑप्शन को चुनें। परंतु, आपको पहले राउंड की फीस जमा करनी होगी। 
  • Reject & Upgrade / Withdraw: यदि आपको अलॉटेड सीट पसंद ही नहीं है, तो आप बिना फीस दिए अगले राउंड में जाना चाहते हैं, तो 'Reject & Upgrade' के ऑप्शन को चुनें। 

COMEDK UGET Round 1 Seat Allotment Result 2026 से जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

यहां भी पढ़े: (Out) Haryana ITI Admission Result 2026: हरियाणा आईटीआई एडमिशन का रिजल्ट जारी, जानें 1st Merit List चेक करने का तरीका

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 17, 2026, 15:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News