CG Vyapam Fireman Admit Card 2026 OUT: सीजी NSF एडमिट कार्ड cgssb.cgstate.gov.in पर जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Last Updated: Jul 14, 2026, 10:34 IST

CG NSF Admit Card 2026 OUT: छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CG व्यापम) ने 13 जुलाई, 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर फायरमैन भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 19 जुलाई को होने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

सीजी व्यापम फायरमैन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें।
सीजी व्यापम फायरमैन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें।

CG Vyapam Fireman Admit Card 2026 OUT: छत्तीसगढ़ स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (CGSSB) ने नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं (NSF26) भर्ती परीक्षा के लिए फायरमैन एडमिट कार्ड 2026 को आधिकारिक तौर पर 13 जुलाई को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के बाद लिखित परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी NSF एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

CG NSF Admit Card 2026 Download Link Active

सीजीएसएसबी ने फायरमैन (NSF26) लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अब बिना देरी किए अपना हॉल टिकट डाउनलोड करके परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रिंट आउट ले सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, हमने नीचे आर्टिकल में हॉल टिकट डाउनलोड करने का ऑफिशियल लिंक अपडेट कर दिया है। अब आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CG NSF Hall Ticket 2026 Download Link

यहां क्लिक करें

CG Vyapam Fireman Exam Date 2026

सीजी व्यापम फायरमैन (NSF26) की लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा।

CG NSF Admit Card 2026

CG Vyapam Fireman Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

सीजी व्यापम फायरमैन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in या सीजी व्यापम पोर्टल पर जाएं।

  • होमपेज पर Admit Card सेक्शन में नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा एसडीआरएफ के अंतर्गत फायरमेन पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (NSF26) के प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर 2प्रिंटेड एडमिट कार्ड और आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड जैसे किसी एक वैध फोटो पहचान पत्र को साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  1. एडमिट कार्ड के सभी पेजों का प्रिंट आउट लें। ध्यान रखें कि प्रिंट केवल एक तरफ ही हो, क्योंकि प्रवेश पत्र की एक प्रति परीक्षा केंद्र में जमा कर ली जाएगी।

  2. परीक्षा के दिन अपने साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड) जरूर लाएं। इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।

  3. परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें ताकि सत्यापन और चेकिंग समय पर हो सके।

  4. परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू होगी, इसलिए मुख्य द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

  5. हल्के रंग के हाफ स्लीव (आधी बांह) के कपड़े पहनें। गहरे रंगों (जैसे काला, गहरा नीला, हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी या गहरा चॉकलेट) के कपड़े पहनने से बचें।

  6. पैरों में चप्पल पहनकर आएं।

  7. कान में किसी भी तरह के गहने पहनना मना है। साथ ही संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, घड़ी, पर्स, बेल्ट, टोपी या स्कार्फ ले जाना वर्जित है।

  8. परीक्षा के शुरू के 30 मिनट और अंतिम 30 मिनट में कक्ष से बाहर जाना मना है।

  9. धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए जल्दी पहुंचना होगा।

  10. निर्देशों का पालन न करने या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है या अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

  11. चयन प्रक्रिया में प्रवेश पत्र की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए इसे परीक्षा के बाद भी संभाल कर रखें।

हेल्पलाइन नंबर

उम्मीदवार ध्यान दें कि एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। यदि आपको परीक्षा केंद्र या एडमिट कार्ड से संबंधित कोई समस्या आती है, तो आप हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 14, 2026, 10:28 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News