CBSE में OSM विवाद के बाद लिया बड़ा ऐक्शन, चेयरमैन-सचिव हटाए गए और छात्रों के लिए जारी हुआ नया पोर्टल

Last Updated: Jun 2, 2026, 20:18 IST

केंद्र सरकार द्वारा CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को उनके पदों से हटा दिया गया है। ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) और टेंडर प्रक्रिया से जुड़े विवादों के लिए पूरी डिटेल यहां से देखें।

CBSE में OSM विवाद के बाद लिया बड़ा ऐक्शन, चेयरमैन-सचिव हटाए गए और छात्रों के लिए जारी हुआ नया पोर्टल
CBSE में OSM विवाद के बाद लिया बड़ा ऐक्शन, चेयरमैन-सचिव हटाए गए और छात्रों के लिए जारी हुआ नया पोर्टल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कक्षा 12वीं के  रिजल्ट के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली और टेंडर प्रक्रिया को लेकर उठे विवादों के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को उनके पदों से हटा दिया है।

यह पूरा विवाद इस साल लागू किए गए नए डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम यानी ऑन-स्क्रीन मार्किंग पर किया गया है। सरकार ने इस मामले को अच्छे से जाचने के लिए हाई लेवल की इंक्वायरी कम्युनिटी को बुलाया है। साथ ही, ऐसा कहा जा रहा है कि जांच रिपोर्ट के बाद जो भी व्यक्ति इस मामले में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

CBSE OSM विवाद क्या है? 

इस साल CBSE ने 12वीं के बोर्ड एग्जाम की मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जल्दी से खत्म करने के लिए पहली बार ही ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लागू किया था। इसमें टीचर्स को फिजिकल आंसर-शीट को चेक करने के बजाय कंप्यूटर स्क्रीन पर स्कैन की गई डिजिटल कॉपियों को चेक करना था। परंतु, रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और उनके पेरेंट्स ने ऑनलाइन प्रक्रिया पर आरोप लगाए। यहां से जानें विवाद के मुख्य कारण क्या बनें। 

  • धुंधली और गायब कॉपियां: जिन छात्रों ने री-इवैल्यूएशन के लिए अपनी कॉपियां मंगवाईं थी, उन्हें कई पन्ने धुंधले मिले। साथ हीस कई पेज पूरी तरह से गायब थे।
  • हैंडराइटिंग का हेरफेर: री-इवैल्यूएशन के दौरान कुछ छात्रों को किसी दूसरे छात्र की आंसर-शीट उनके रोल नंबर के साथ टैग होकर मिली। 
  • पोर्टल और सुरक्षा में कमी: सोशल मीडिया पर कुछ एथिकल हैकर्स के कारण भी यह विवाद हुआ। साथ ही, छात्रों ने दावा किया कि पोर्टल की सुरक्षा में काफी ज्यादा कमी थी, जिस के कारण नंबरों में हेरफेर देखने को मिला। 
  • टेंडर प्रक्रिया पर सवाल: जिस वेंडर कंपनी को इस डिजिटल चेकिंग का ठेका दिया गया था, उसके चयन की प्रक्रिया पर भी उंगलियां उठी थीं।

CBSE Administrative Action: सरकार का एक्शन और जांच समिति 

CBSE ने बढ़ते विवादों और संसद की शिक्षा समिति द्वारा तलब किए जाने के बाद, केंद्र सरकार ने तुरंत एक्शन मोड में आते हुए दोनों टॉप अधिकारियों को पद से हटा दिया गया है।

हटाए गए अधिकारी

पद

सरकार का अगला कदम

राहुल सिंह

चेयरमैन, CBSE

पद से हटाया गया

हिमांशु गुप्ता

सचिव, CBSE

पद से हटाया गया

एस. राधा चौहान (पूर्व IAS)

जांच प्रमुख

एक-सदस्यीय जांच समिति का गठन, जो वेंडर चयन और तकनीकी कमियों की जांच कर रही है।

एस राधा चौहान करेंगे जांच 

सभी सरकारी सूत्रों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि पूरे टेंडर प्रक्रिया से जुड़े आरोपों और निर्णयों की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय समिति की अध्यक्षता एस. राधा चौहान करेंगी। वह पहले कैपेसिटी बिल्डिंग कमिशन की चेयरपर्सन रह चुकी हैं।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण और ट्रेंडिंग जानकारी

CBSE के जो भी छात्र शामिल है यदि वह अपने रिजल्ट और नंबरों से संतुष्ट नहीं है, तो फिक्र न करें, सरकार ने आपके लिए भी बेहद जरूरी अपड्टेस जारी किए है, जिनसे आपको लाभ हासिल होगा। 

1. री-इवैल्यूएशन पोर्टल दोबारा खुला

इस बढ़ते विवाद को देखते हुए CBSE ने छात्रों की शिकायतों के लिए अपने ऑफिशियल री-इवैल्यूएशन पोर्टल को दोबारा खोल दिया है। 

  • पोर्टल खुलने की डेट: 2 जून 2026
  • लास्ट डेट: 6 जून 2026 
  • ऑफिशियल वेबसाइट: cbse.gov.in

2. साइबर सुरक्षा टीम को तैनात

CBSE ने बताया कि पोर्टल की कमियों को दूर करने के लिए सरकार और IIT के एक्सपर्ट्स की एक विशेष साइबर सुरक्षा टीम को लाया गया है, ताकि छात्रों का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहे और मूल्यांकन सही से हो।

3. छात्रों को सलाह

  • यदि आपको लगता है कि आपकी आंसर-शीट में कम नंबर मिले हैं या स्कैन कॉपी में कोई पन्ना गायब या धुंधला है, तो बिना देरी किए 6 जून से पहले पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायतों को फिल करें।
  • बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि जिन छात्रों की कॉपियों में गड़बड़ी पाई जाएगी, उनके मार्क्स को तुरंत अपडेट कर नया स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा।

यहां भी पढ़े: हरियाणा IIT एंट्रेंस 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से काउंसलिंग की पूरी डिटेल्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 2, 2026, 20:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News