Bihar Sakshamta Pariksha 4th Phase Answer Key 2025: बिहार स्कूल एग्ज़ामिनेशन बोर्ड (BSEB) सक्षमता परीक्षा 2025 के चौथे चरण की उत्तर कुंजी आज 15 नवंबर को शाम 4 बजे जारी करेगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी बिहार सक्षमता परीक्षा 4th फेज उत्तर कुंजी 2025 आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा (CTT) 2025 (चतुर्थ चरण) में शामिल उम्मीदवारों के लिए 24 से 27 सितंबर 2025, 12 अक्टूबर 2025 और 22 अक्टूबर 2025 को CBT के माध्यम से आयोजित परीक्षा का Response Sheet (उत्तरकुंजी सहित) 15 नवंबर 2025 से समिति की वेबसाइटों secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.com पर उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपने जवाबों की जांच कर सकते हैं और परीक्षा में संभावित अंक और सफलता का अंदाजा लगा सकते हैं। यदि किसी को उत्तर कुंजी में किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह बोर्ड द्वारा निर्धारित समय सीमा में आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

BSEB बिहार सक्षमता परीक्षा 4th उत्तर कुंजी 2025- हाइलाइट्स
बिहार विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती हेतु BSEB सक्षमता परीक्षा फेज-4 / स्थानीय निकाय शिक्षक योग्यता परीक्षा (CTT) सफलतापूर्वक आयोजित की है। उम्मीदवारों के लिए कक्षा 1-5 और कक्षा 6-8 की परीक्षा की उत्तर कुंजी आज शाम 4 बजे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकते हैं और परीक्षा में संभावित कुल अंक की गणना कर सकते हैं। बिहार BSEB चरण 4 उत्तर कुंजी PDF से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें।
| विवरण | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय शिक्षा बोर्ड |
| परीक्षा का नाम | सक्षमता परीक्षा फेज-4 |
| BSEB सक्षमता उत्तर कुंजी 2025 | 15 नवंबर 2025 |
| BSEB सक्षमता परीक्षा 2025 तिथि | 24 से 27 सितंबर 2025, 12 अक्टूबर 2025 और 22 अक्टूबर 2025 तक |
| एडमिट कार्ड तिथि | 21 सितंबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://secondary.biharboardonline.com और |
बिहार जीविका एडमिट कार्ड 2025 Link
BSEB सक्षमता परीक्षा आंसर की 2025 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार BSEB सक्षमता परीक्षा 4th Phase आंसर की 2025 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स यहां नीचे देखें:
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट-biharboardonline.com या secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
-
वेबसाइट के होमपेज पर “Sakshamta Pariksha 4th Phase Answer Key 2025” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
-
फिर लिंक पर क्लिक करने के बाद उत्तर कुंजी PDF फॉर्मेट में ओपन हो जाएगी।
-
उत्तर कुंजी PDF को डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर के अनुसार उत्तरों को चेक करें।
-
यदि उत्तर कुंजी में किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो आपत्ति दर्ज करें।
BSEB Sakshamta Pariksha CTT 4th Phase Answer Key 2025 Link
Comments
All Comments (0)
Join the conversation