BRO Recruitment 2026: बीआरओ 899 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Last Updated: Apr 13, 2026, 18:16 IST

BRO Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 899 रिक्त पदों की भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन 2026 जारी किया है। इसके लिए विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म 18 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। 

BRO Recruitment 2026
BRO Recruitment 2026

BRO Recruitment 2026: बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत एक शॉर्ट नोटिफिकेशन 2026 जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अंतर्गत जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) में 6 ट्रेड्स में 899 रिक्त पदों के लिए पुरुषों की भर्ती करनी है। यह भर्तियां ड्राफ्ट्समैन, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT), ऑपरेटर कम्युनिकेशन, ऑपरेटर एक्सकैवेटिंग मशीनरी (OEM) और इलेक्ट्रीशियन आदि के लिए होंगी। 

BRO Recruitment 2026 Short Notification डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक  

बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ड्राफ्ट्समैन, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) और ऑपरेटर कम्युनिकेशन सहित अन्य पदों के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन 18 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। शॉर्ट नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन शॉर्ट नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

BRO Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) में निहित पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर 18 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

संस्था का नाम 

बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO)

पद का नाम 

ड्राफ्ट्समैन, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल और ऑपरेटर कम्युनिकेशन सहित अन्य पद 

रिक्त पदों की संख्या 

899 

विज्ञापन संख्या 

01/2026 

रजिस्ट्रेशन तिथि 

18 अप्रैल 2026 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल 

ऑफिशियल वेबसाइट 

bro.gov.in 

BRO Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के बारे में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन द्वारा विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जानकारी दी जाएगी। आयु सीमा, आवेदन फीस सहित अन्य महत्वपूर्ण सूचना के बारे में भी बता दिया जाएगा। 

BRO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की ऑफिशियल वेबसाइट bro.gov.in पर जाएं। 

  • BRO Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसकी एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 13, 2026, 18:16 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News