BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Admit Card 2026 जारी हुआ, इस लिंक से डाउनलोड करें हॉल टिकट
BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Admit Card 2026OUT: बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आज, 14 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 योग्य उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 29 जुलाई (बुधवार) को होगी। उम्मीदवार इस लेख में नीचे बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स देख सकते हैं।
BPSSC Bihar Police Havildar Instructor Admit Card 2026 OUT: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड आज, 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान कुल 122 हवलदार इंस्ट्रक्टर पदों पर नियुक्ति हेतु आयोजित किया जा रहा है। लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2026 को ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी।
Bihar Police Havildar Instructor Admit Card 2026 Download Link
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, फोटो और हस्ताक्षर समेत सभी विवरणों की अच्छी तरह से चेक कर लें। यदि किसी भी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले तुरंत BPSSC के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उसे ठीक करवा लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, हमने इस लेख में नीचे हॉल टिकट डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिया है।
| Bihar Police Havildar Instructor Admit Card 2026 Link |
बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (Photo ID) साथ लाना अनिवार्य है, इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। बीपीएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण हाइलाइट्स नीचे दी गई तालिका में देखे जा सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 |
| आयोग का नाम | बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 14 जुलाई 2026 |
| परीक्षा की तारीख | 29 जुलाई 2026 |
| परीक्षा का समय | सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| रिपोर्टिंग समय | सुबह 9:30 बजे |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpssc.bihar.gov.in |
बिहार हवलदार प्रशिक्षक परीक्षा की शिफ्ट और समय क्या हैं?
बिहार हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026, 29 जुलाई (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी। एग्जाम सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक होगा। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले है उन्हें एग्जाम सेंटर पर 9:30 AM बजे रिपोर्ट करना होगा।
| BPSSC Havildar Instructor Exam 2026 Notice PDF |
ऐसे डाउनलोड करें बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड
उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अब Bihar Police Havildar Instructor Admit Card 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नया लॉगिन पेज ओपन होगा। वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें, फिर सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा पैटर्न 2026
बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में होगी। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.