AIIMS NORCET 11 Result 2026: आज aiimsexams.ac.in पर OUT होगा नॉरसेट 11 रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Last Updated: Sep 18, 2026, 15:47 IST

AIIMS NORCET 11 Result 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) आज, 18 सितंबर को नॉरसेट 11 प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी अपनी लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर अपना एम्स नॉरसेट 11 रिजल्ट 2026 देख सकते हैं।  

AIIMS NORCET 11 Result 2026 डाउनलोड करने का आसान तरीका
AIIMS NORCET 11 Result 2026 डाउनलोड करने का आसान तरीका

AIIMS NORCET 11 Prelims Result 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली आज, 18 सितंबर 2026 को नॉरसेट-11 प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें क्वालिफ़ाई हुए अभ्यर्थियों के रोल नंबर, कैटेगरी और परसेंटाइल की जानकारी दी गई होगी।

ध्यान रहे कि स्टेज 1 (प्रीलिम्स) केवल एक क्वालिफ़ाइंग परीक्षा है और इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थी ही स्टेज 2 (मुख्य परीक्षा) में शामिल हो सकेंगे। आधिकारिक साइट पर एम्स नॉरसेट 11 रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही स्कोर देखने, कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट चेक करने के स्टेप्स सहित पूरी जानकारी यहां अपडेट कर दी जाएगी।

AIIMS NORCET 11 Prelims Result 2026 हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में एम्स नॉरसेट 11 प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 के संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

संस्थान का नाम 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS, New Delhi)

परीक्षा का नाम (Exam Name)

नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET 11)

चरण 

स्टेज-1 (प्रीलिम्स परीक्षा)

प्रीलिम्स परीक्षा तिथि 

12 सितंबर 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

18 सितंबर 2026

अगला चरण (Next Stage)

स्टेज-2 (मेन्स परीक्षा)

आधिकारिक वेबसाइट 

aiimsexams.ac.in

AIIMS NORCET 11 Result 2026 Link

एम्स नॉरसेट 11 प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स आज आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी किए जा रहे हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपनी Login ID और पासवर्ड दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेज-1 में सफल होने वाले उम्मीदवार ही स्टेज-2 के लिए पात्र होंगे।  

AIIMS NORCET 11 Result Link 

यहां क्लिक करें

NORCET 11 Prelims Result 2026 कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना नॉरसेट परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप AIIMS की आधिकारिक साइट-aiimsexams.ac.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर Results & Announcements सेक्शन में Norcet 11 Result Link पर क्लिक करें। 

  • अब लॉगिन विंडो में अपना लॉगिन दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे चेक करें और डाउनलोड करें।

NORCET 11 Result 2026 पर उल्लिखित विवरण

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए विवरणों को जरूर चेक करें। परिणाम पर निम्नलिखित विवरण दिए होते हैं। 

  • उम्मीदवार नाम, फोटो, रोल नंबर और कैंडिडेट आईडी, रोल नंबर

  • कैटेगरी

  • कट ऑफ मार्क्स

  • परसेंटाइल स्कोर

  • क्वालिफाइंग स्टेटस सहित अन्य विवरण

AIIMS NORCET 11 कट ऑफ 2026

AIIMS NORCET 11 प्रीलिम्स 2026 के कट-ऑफ मार्क्स रिजल्ट के साथ जारी होंगे। यह मार्क्स उम्मीदवारों के प्रदर्शन, उनकी कैटेगरी, कुल परीक्षार्थियों की संख्या और सीटों के आधार पर तय किए जाते हैं। ध्यान रखें कि केवल क्वालिफाइंग मार्क्स लाना ही काफी नहीं है, बल्कि स्टेज-2 (मुख्य परीक्षा) में जाने के लिए तय कट-ऑफ लिस्ट को पार करना जरूरी होगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 18, 2026, 15:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News