AAICLAS Recruitment 2026: एएआईसीएलएएस में स्क्रूटनी स्क्रीनर के पदों पर भर्ती, ये रहे आवेदन करने के सिंपल स्टेप्स
AAICLAS Recruitment 2026: एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) ने 158 स्क्रूटनी स्क्रीनर के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मई 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 08 जून 2026 है।
AAICLAS Recruitment 2026: एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट aaiclas.aero पर स्क्रूटनी स्क्रीनर (फ्रेशर) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत पूरे देशभर में अलग-अलग एयरपोर्ट/जगहों पर कुल 158 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 18 मई 2026 से 08 जून 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
AAICLAS Recruitment 2026 आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक
एएआईसीएलएएस में स्क्रूटनी स्क्रीनर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स पहले से ही तैयार रखें। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जून 2026 है। आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक जब जारी हो जाएगा, तो नीचे उपलब्ध करा दिया जाएगा।
| एएआईसीएलएएस स्क्रूटनी स्क्रीनर भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक | जल्द जारी |
AAICLAS Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
एएआईसीएलएएस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट aaiclas.aero पर 158 स्क्रूटनी स्क्रीनर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) |
| पद का नाम | स्क्रूटनी स्क्रीनर |
| रिक्त पदों की संख्या | 158 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 18 मई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 08 जून 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | aaiclas.aero |
AAICLAS Recruitment 2026 Eligibility Criteria
एएआईसीएलएएस में स्क्रूटनी स्क्रीनर पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और वैकेंसी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
AAICLAS Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
एसबीआई में कंकुरेंट ऑडिटर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एएआईसीएलएएस की ऑफिशियल वेबसाइट aaiclas.aero पर जाएं।
-
AAICLAS Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: UP Lekhpal Admit Card 2026: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc. He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.