यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल 10वीं और इंटरमीडिएट 12वीं के एग्जाम फरवरी 2026 से शुरू हो रहे हैं। नियम के मुताबिक, बोर्ड एग्जाम शुरू होने से करीब 10 से 15 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
छात्रों को एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?
-
स्कूल से संपर्क करें: नियमित छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती है। आपके स्कूल के प्रधानाचार्य इसे ऑफिशियल पोर्टल से डाउनलोड करके, हस्ताक्षर और मोहर लगाकर आपको सौंपेंगे।
-
प्राइवेट छात्र: प्राइवेट एग्जाम देने वाले छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
UP बोर्ड परीक्षा 2026: UP बोर्ड से जुड़ी डिटेल्स
UP बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड से जुड़ी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) |
| कक्षा | 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) |
| एग्जाम शुरू होने की डेट | फरवरी 2026 (संभावित) |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | फरवरी 2026 का प्रथम सप्ताह |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upmsp.edu.in |
एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करें?
एडमिट कार्ड मिलने के बाद छात्र नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से देख लें, ताकि एग्जाम सेंटर पर कोई परेशानी न हो:
- छात्र का नाम और फोटो
- माता-पिता का नाम
- रोल नंबर
- सब्जेक्ट्स और डेट्स
- एग्जाम सेंटर का नाम
- एग्जाम के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
- समय पर पहुंचे
- कलर कोडेड कॉपी
- हस्ताक्षर अनिवार्य
18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक होंगी एग्जाम
2026 में UP बोर्ड एग्जाम में 52 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हो सकते हैं। बोर्ड के नए नियम से अधिकारियों को उम्मीद है कि सभी छात्रों के लिए एक निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल बनेगा। UP बोर्ड के एग्जाम 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक होंगे।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation