Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा की घड़ी पास है और देश के नन्हे 'एग्जाम वॉरियर्स' तैयार हैं! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाले बेहद खास कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026' के लिए उत्साह अपने चरम पर है। इस साल इस कार्यक्रम ने पंजीकरण के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाले बेहद खास कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026' के लिए उत्साह अब आखिरी चरम तक पहुच चुका है। इस साल इस कार्यक्रम ने रजिस्ट्रेशन के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया इतिहास रच है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक संवादात्मक कार्यक्रम, परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 11 जनवरी, 2026 है, जिसमें रजिस्ट्रेशन बंद होने से पहले ही प्रोग्राम में करीब 4.2 करोड़ के आस-पास पार्टिसिपेंट्स ने रजिस्टर कर लिया है।
ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध नए नंबर के अनुसार, अब तक 4,20,69,002 पार्टिसिपेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 3,91,50,348 छात्र हैं, जबकि 23,62,202 टीचर्स और पेरेंट्स भी शामिल हैं।
PPC 2026: 4.2 करोड़ के नबंर पार
इस साल ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ कार्यक्रम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। कार्यक्रम में अब तक 4.2 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके है। यह नंबर पिछले साल के नंबर 3.56 करोड़ के रिकॉर्ड से भी कहीं अधिक है। आइए नीचे दी गई टेबल से नंबर को जानते हैं।
| कैटेगरी | रजिस्ट्रेशन के नंबर |
| कुल रजिस्ट्रेशन | 4.2 करोड़ + |
| छात्र (कक्षा 6 से 12) | 3.8 करोड़ + |
| टीचर्स | 23 लाख + |
| पेरेंट्स | 5.5 लाख + |
| लास्ट डेट | 11 जनवरी 2026 |
शिक्षा मंत्रालय के हालिया ट्वीट में लिखा है: “#परीक्षापेचर्चा 2026 के लिए पंजीकरण शुरू! माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के साथ इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल हों, जो छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को एक साथ लाकर परीक्षाओं को सीखने का उत्सव बनाता है। आइए, आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ परीक्षाओं की ओर बढ़ें।”
📚 Registrations OPEN for #ParikshaPeCharcha 2026!
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) January 9, 2026
Join Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi in this nationwide movement that brings students, teachers, and parents together to make exams a celebration of learning.
Together, let’s move towards exams with confidence and… pic.twitter.com/oMRUlF5MjH
PPC 2026: परीक्षा पे चर्चा की महत्वपूर्ण जानकारी
“परीक्षा पे चर्चा” के कार्यक्रम में भाग लेने या जाने से पहले आप नीचे दी गई टेबल में जानकारी को जरूर देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| इवेंट | "परीक्षा पे चर्चा 2026" |
| आयोजक | शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार |
| लाभार्थी | छात्र (कक्षा 9 से 12), टीचर्स और पेरेंट्स |
| सब्जेक्ट | एग्जाम का तनाव प्रबंधन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, करियर मार्गदर्शन, आदि। |
| रजिस्ट्रेशन की स्थिति | जारी |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 11 जनवरी 2026 |
| ऑफिशियल पोर्टल | innovateindia.mygov.in |
PPC 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई।
छात्र, टीचर्स और पेरेंट्स MyGov प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करके आसानी से इस कार्यक्रम के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। प्रोग्राम के लिए अब केवल 2 दिन का समय बचा है। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 11 जनवरी 2026 है।
- सबसे पहले ऑफिशियल बेवसाइट innovateindia.mygov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर "Pariksha Pe Charcha 2026" बैनर या लिंक पर क्लिक करें।
- 'Participate Now' बटन पर क्लिक करें।
- आप पहली बार MyGov के पोर्टल पर विजिट कर रहें है, तो अपना मोबाइल नंबर या ईमेल ID दर्ज करके रजिस्टर करें।
- छात्र, टीचर्स और पैरेंट्स में से अपनी उपयुक्त श्रेणी चुनें।
- अपनी श्रेणी के तहत दिए गए विभिन्न थिमस और एक्टिविटी में से किसी एक को चुनें।
- सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation