NTA SWAYAM July Exam 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NTA स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) एग्जाम 2025 के जुलाई सेशन के शेड्यूल में बदलाव किया है। जिन छात्रों ने इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें शेड्यूल देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाना होगा। एजेंसी ने एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दी है, जिसे छात्र ऑनलाइन देख सकते हैं।
Official Notice: Advance City Intimation Slip for the Candidates of Study Webs of Active Learning for Young Aspiring Minds (SWAYAM) July 2025 Semester Exams-reg.
NTA SWAYAM 2025 July Exam 2025 की बदली हुई डेट्स
NTA की नई सूचना के अनुसार, जिन एग्जाम का शेड्यूल बदला गया है। आइए उनकी लिस्ट पर नजर डालते हैं।
| कोर्स कोड | कोर्स का नाम | मौजूदा एग्जाम डेट | रिवाइज्ड एग्जाम डेट |
| cec25_ed14 | शिक्षा में बुनियादी अवधारणाएँ | 11 दिसंबर 2025 | 15 दिसंबर 2025 |
| ntr25_ed70 | बुनियादी अनुदेशात्मक विधियाँ | 11 दिसंबर 2025 | 16 दिसंबर 2025 |
| ntr25_ed94 | छात्र मनोविज्ञान | 13 दिसंबर 2025 | 16 दिसंबर 2025 |
NTA SWAYAM जुलाई Exam 2025 की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
छात्रों को एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइए नजर डालते हैं इन आसान स्टेप्स पर।
- ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाएं।
- ‘Advance City Intimation for SWAYAM Exam (July 2025) is LIVE!’ लिंक पर क्लिक करें।
- ‘Advance City Intimation for SWAYAM (July 2025)’ पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन जानकारी फील करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- NTA SWAYAM 2025 जुलाई एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे जांचें और डाउनलोड कर लें।
DIRECT LINK - NTA SWAYAM 2025 July Exam City Slip
अगर किसी छात्र को एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने या जांचने में कोई दिक्कत आती है, तो वे NTA हेल्पडेस्क से 011-4075 9000/011-6922770 पर संपर्क कर सकते हैं या swayam@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। Candi को यह भी सलाह दी जाती है कि वे नई जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/swayam/ को नियमित रूप से देखते रहें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation