JSSC CGL Result 2025 OUT: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आज 8 दिसंबर 2025 को संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) 2023 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से jssc.nic.in और jssc.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है, क्योंकि झारखंड हाई कोर्ट द्वारा परिणाम पर लगी रोक हटाए जाने के कुछ ही घंटों बाद आयोग ने रिजल्ट अपलोड कर दिया।
आयोग ने JGGLCCE Final Merit List PDF अपनी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर अपलोड कर दी है। जो उम्मीदवार एडवर्टाइजमेंट नंबर 10-11/2023 के तहत परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।
JSSC CGL Final Result 2025 PDF Link
JSSC CGL रिजल्ट 2025 PDF लिंक झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए लिंक पर करके JSSC CGL फाइनल रिजल्ट 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें:- JSSC CGL Result 2025 Merit List PDF [Final]
Comments
All Comments (0)
Join the conversation