Makar Sankranti 2026 UP Holiday: उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति के त्योहार और इस सरकारी छुट्टी को लेकर चल रहा कन्फ्यूजन अब खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वर्ष 2026 के लिए मकर संक्रांति की छुट्टी की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। UP सरकार ने एक नोटिस के द्वारा जारी किए गए नए आदेश के अनुसार, अब राज्य में 15 जनवरी 2026 को सरकारी छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
14 जनवरी को पहले छुट्टी थी?
शुरुआत में जारी किए गए सरकारी कैलेंडर में 14 जनवरी को 'रिस्ट्रिक्टेड छुट्टी' के रूप में रखा गया था। लेकिन शासन ने अब इसे 15 जनवरी को सरकारी छुट्टी घोषित कर दिया है। इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे।
यूपी सरकारी अवकाश 2026
UP में मकर संक्रांति के अवसर पर सरकार ने कब छुट्टी का ऐलान किया है। यह डिटेल्स जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल पर नजर जरूर डालें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डिटेल्स |
| त्योहार का नाम | मकर संक्रांति |
| रिवाइज्ड छुट्टी की डेट | 15 जनवरी, 2026 |
| दिन | गुरुवार |
| छुट्टी का प्रकार | सरकारी छुट्टी |
| प्रभाव | स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे |
ज्योतिषाचार्यों की राय और मुहूर्त का गणित
सूर्य जब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। साल 2026 में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की शाम को हो रहा है। शास्त्रों के अनुसार, अगर संक्रांति सूर्यास्त के बाद या शाम को होती है। तो उसका स्नान और दान-पुण्य अगले दिन सूर्योदय के समय किया जाता है। यही कारण है कि इस बार उदया तिथि के अनुसार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जा रही है। इसी वजह से अब स्कूलों की छुट्टी भी 15 जनवरी 2026 तक रहेगी।
उत्तर प्रदेश में कैसे मनाएं यह पर्व?
उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति को 'खिचड़ी' के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग गंगा, यमुना और संगम यानी प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाते हैं।
- पवित्र स्नान: सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
- दान का महत्व: इस दिन काला तिल, गुड़, चावल, दाल और ऊनी कपड़ों का दान करना 'अक्षय पुण्य' देता है।
- पकवान: घरों में विशेष रूप से खिचड़ी, तिल के लड्डू और गजक बनाई जाती है।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation