नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 12 जनवरी 2026 को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिए हैं। अब एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड छात्र अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर विजिट करें।
सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 18 जनवरी को देशभर के 464 केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 और 9 के छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AISSEE 2026 एडमिट कार्ड - यहां क्लिक करें
AISSEE 2026: एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स
सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम देश भर के विभिन्न केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर (OMR Sheet) मोड में आयोजित की जाएगी।
| इवेंट | डेट्स |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 12 जनवरी, 2026 |
| एग्जाम की डेट | 18 जनवरी, 2026 |
| 6वीं एग्जाम का टाइम | दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक |
| 9वीं एग्जाम का टाइम | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
| एग्जाम मोड | ऑफलाइन |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर क्लिक करें।
- होमपेज पर मौजूद "AISSEE 2026 Admit Card" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- सिक्योरिटी पिन डालकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- फिर, एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation