इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम दिसंबर 2025 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 12 दिसंबर 2025 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। सभी रजिस्टर छात्र 22 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाले एग्जाम में शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ICSI द्वारा CS के एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल एग्जाम 22 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। यह एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। एग्जाम में जाने से पहले सभी छात्रों को CS का एडमिट कार्ड रखना जरूरी होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का Direct Link - यहां क्लिक करें
CS का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
छात्र CS का एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करने के लिए हमारे द्वारा बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर, "Admit Card for CS Executive/Professional Examinations - December 2025 Session" लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, नए लॉगिन पेज पर, अपना 17 डिजिट का रजिस्ट्रेशन नंबर फील करें।
- स्क्रीन पर मौजूद सुरक्षा कोड या कैप्चा फील करें।
- "Get Admit Card" या "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- फिर, CS का एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2025 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- उसके बाद एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में किन जानकारी की करें जांच?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, सभी छात्र नीचे दिए गए टेबल में जानकारी को अपने एडमिट कार्ड की जानकारी से मैच करें। साथ ही, यह सुनिश्चित करें कि यह जानकारी आपके एडमिट कार्ड में सही होनी चाहिए।
| डिटेल्स | चेक करें |
| छात्र का नाम | स्पेलिंग सही है या नहीं। |
| रजिस्ट्रेशन नंबर | 17-अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर |
| फोटो और हस्ताक्षर | स्पष्ट और सही हैं या नहीं |
| एग्जाम सेंटर | सेंटर का नाम और पूरा पता |
| एग्जाम की डेट और टाइम | प्रत्येक पेपर की सही तारीख और समय (आमतौर पर दोपहर 2:00 बजे से) |
| एग्जाम शेड्यूल | आपके द्वारा चुने गए मॉड्यूल/ग्रुप के सभी विषय शामिल हैं या नहीं |
एग्जाम वाले दिन के लिए जरूरी निर्देश
- एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी जरूर ले जाएं।
- एक मूल ओरिजिनल, वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
- एग्जाम सेंटर पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचे ताकि लास्ट समय की भीड़ से बचा जा सके।
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और स्टडी मटेरियल परीक्षा हॉल के अंदर सख्त वर्जित हैं।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation