CUET PG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 14 जनवरी, 2026 को CUET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बंद कर देगी। केवल दो दिन शेष रहने के कारण, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए एक सलाह जारी की है।
ऑफिशियल निर्देश के अनुसार, जिन छात्रों ने अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें एक बार फिर सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जमा करें, निर्धारित किए गए एग्जाम की फीस का भुगतान करें। निर्देश में आगे कहा गया है कि केवल उन्हीं छात्रों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने वाला माना जाएगा, जिन्होंने सफलतापूर्वक फीस का भुगतान कर दिया है।
CUET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट cxams.nta.nic.in/cuet-pg पर उपलब्ध है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी PG एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन - यहां क्लिक करें
CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन संबंधी सलाह - यहां क्लिक करें
CUET PG 2026 की इंपोर्टेंट डेट्स
CUET PG 2026 एग्जाम और रजिस्ट्रेशन की डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखें।
| डिटेल्स | इंपोर्टेंट डेट्स |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 14 जनवरी, 2026 (रात 11:50 PM तक) |
| रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट | 14 जनवरी, 2026 (रात 11:50 PM तक) |
| करेक्शन विंडो | 18 जनवरी से 20 जनवरी, 2026 तक |
| एग्जाम की एक्सपेक्टेड डेट | मार्च 2026 |
CUET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स
CUET PG 2026 के रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। छात्र रजिस्ट्रेशन करने के लिए हमारे द्वारा बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- स्टेप 1: CUET PG की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 2: CUET PG रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: नए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी डिटेल्स भरें।
- स्टेप 5: सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
- स्टेप 7: फिर, फॉर्म को सबमिट करें।
CUET PG 2026 के लिए करेक्शन विंडो 18 जनवरी से खुली
छात्र यदि रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय कोई गलती कर देते है, तो अब वह चिंता न करें। NTA ने ऑफिशियल पोर्टल पर छात्रों के लिए 18 जनवरी से 20 जनवरी 2026 करेक्शन विंडो खोलने का आदेश दिया है। छात्र एग्जाम सेंटर के लिए शहर के साथ-साथ एजुकेशनल डिटेल्स और पर्सनल डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं।
CUET PG 2026 का एग्जाम पैटर्न
- मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- टाइम: 90 मिनट
- प्रश्नों की संख्या: 75 (बहुविकल्पीय)
- कुल सब्जेक्ट: 157 सब्जेक्ट्स के लिए एग्जाम आयोजित होगी।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation