दूल्हा बने यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन मेघना चौधरी
Who is Meghna Chaudhary: यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह दूल्हा बन गए हैं। वह गाजियाबाद की रहने वाली मेघना चौधरी के साथ शादी रचाने जा रहे हैं। 14 नवंबर 2026 को अलीगढ़ में दोनों की सगाई हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सहित कई अन्य राजनेता शामिल हुए थे। आइए जानते हैं कि आखिर कौन है मेघना चौधरी?
UP Basic Education Minister Sandeep Singh Married: यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह दूल्हा बन गए हैं। वह घोड़ी चढ़ चुके हैं। इस आयोजन में परिवार शादी की खुशियां और उत्साह में नजर आया। 14 नवंबर 2026 को अलीगढ़ में संदीप सिंह ने गाजियाबाद की रहने वाली मेघना चौधरी के साथ सगाई की थी। 26 नवंबर को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जोया पैलेस में शादी होगी। और 27 नवंबर को रिसेप्शन होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शादी में कर सकते हैं शिरकत
शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। संदीप सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह के पोते हैं। उनके पिता राजवीर सिंह पूर्व सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
कौन है मेघना चौधरी?
मेघना चौधरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गोंडा ब्लॉक के रुदायन उर्फ तारापुर गांव की रहने वाली हैं। फिलहाल वह परिवार के साथ गाजियाबाद में रहती है। मेघना के दादा राधेश्याम चौधरी अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ तारापुर गांव में रहते हैं। राधेश्याम चौधरी भारतीय नौसेना से रिटायर हैं और मेघना के पिता अरुण चौधरी ठेकेदारी के कारोबार से जुड़े हैं।
आखिर कैसे हुई संदीप सिंह और मेघना की मुलाकात?
मेघना और संदीप सिंह की कहानी किसी लव स्टोरी से कम नहीं है। दोनों डीपीएस स्कूल में पढ़ते थे। संदीप सिंह स्कूल में मेघना चौधरी से सीनियर थे। जबकि मेघना उनकी जूनियर थीं, जहां दोनों की मुलाकात पहली बार हुई। धीरे-धीरे ये मुलाकात दोस्ती में बदल गई। साल 2012 में संदीप सिंह ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्कूल छोड़ दिया। दूसरी तरफ मेघना ने आगे की पढ़ाई जारी रखी।
संदीप सिंह और मेघना की हो रही शादी
स्कूल के बाद संदीप सिंह राजनीति में आ गए और मेघना 12वीं की पढ़ाई के बाद विदेश चली गई, जहां से उन्होंने कानून की पढ़ाई की। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया, जिसके बारे में संदीप सिंह और मेघना ने अपने-अपने परिवार को बताया और आज दोनों की शादी हो रही है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.