उत्तर प्रदेश का इकलौता जिला, जो राज्य के 9 जिलों से साझा करता है सीमा

Last Updated: Jul 29, 2026, 17:48 IST

उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि एक दूसरे के साथ सीमा साझा करते हैं। इस लेख में हम उस जिले के बारे में जानेंगे, जो राज्य के कुल 9 जिलों के साथ सीमा साझा करता है। 

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख राज्यों में शामिल है। यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। राज्य में मौजूद बदायूं जिला ऐसा है, जो कि एक या दो नहीं, बल्कि राज्य के अन्य 9 जिलों से अपनी सीमा साझा करता है। ऐसे में यह इकलौता जिला है, जिसकी सीमा सबसे अधिक जिलों के साथ लगती है। इस लेख में हम इस जिले के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले 

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये सभी मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड शामिल है। कुछ किताबों में हमें रोहिलखंड और बघेलखंड का भी जिक्र देखने को मिलता है। राज्य में कुल 28 विकास प्राधिकरण, 75 नगर पंचायत और 351 तहसील हैं। यूपी का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।

बदायूं किन 9 जिलों से साझा करता है सीमा 

उत्तर प्रदेश का बदायूं जिला रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, अलीगढ़, कासगंज और संभल से अपनी सीमा साझा करता है। ऐसे में इस जिले की प्रदेश के अन्य कुल 9 जिलों के साथ सीमा लगती है। 

बदायूं का इतिहास 

बदायूं की स्थापना 10वीं शताब्दी में राजा बुद्ध द्वारा मानी जाती है और यह प्राचीन काल में पांचाल जनपद का हिस्सा हुआ करता था। दिल्ली सल्तनत के समय इस शहर में जामा मस्जिद बनवाई गई थी, जो कि यहां की पहचान हुआ करती थी। बाद में यह शहर सूफी संतों के लिए जाना गया। 

जरी-जरदौजी के लिए है मशहूर 

बदायूं शहर अपने यहां की जरी-जरदौजी और पुदीना खेती के लिए जाना जाता है। यहां की जरी-जरदौजी को एक जिला-एक उत्पाद में भी शामिल किया गया है। आपको बता दें कि बदायूं को पूरे उत्तर-प्रदेश की हस्त-शिल्प राजधानी भी कहा जाता है। इसके अलावा बदायूं शहर पेड़े के लिए मशहूर है। कुछ किताबों में बदायूं को पुदीना खेती की वजह से मेंथा सिटी के नाम से भी लिखा गया है। हालांकि, इसकी मुख्य पहचान जरी-जरदौजी के रूप में होती है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 29, 2026, 17:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News