दुनिया में 70 फीसदी से अधिक व्यापार डॉलर में होता है। वहीं, 30 फीसदी से अधिक कर्ज डॉलर में दिया जाता है। यह दिखाता है कि दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की कितनी मजबूत स्थिति है। हालांकि, इसकी तुलना में भारतीय रुपया भी कमजोर नहीं है। दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां भारतीय रुपया चलता है। इस कड़ी में हाल ही में भारत सरकार की ओर से अपने पड़ोसी देशों में भारतीय रुपये के बड़े नोटों को चलन के लिए मंजूरी दी है। साथ ही, भारत से विदेश पैसा ले जाने और विदेश से पैसा लाने के लिए भी मंजूरी दी है। इस कड़ी में हम जानेंगे कि वे कौन-से देश हैं, जहां भारतीय रुपया चलता है।
नेपाल से अब 25 हजार रुपये की मंजूरी
भारत के पड़ोसी देश यानि कि नेपाल में भारतीय रुपया चलता है। पहले यहां सिर्फ 100 रुपये के नोट के चलन को मंजूरी थी। लेकिन, हाल ही में भारत सरकार ने यहां 200 और 500 रुपये के नोट चलने को भी मंजूरी दी है। वहीं, इसकी अधिकतम सीमा 25000 रुपये तय की है। अब नेपाल से भारत 25000 रुपये लाए जा सकेंगे, वहीं, भारत से भी 25000 रुपये ले जाए जा सकते हैं।
भूटान में भी चलता है भारतीय रुपया
नेपाल के साथ-साथ भूटान भी में भारतीय रुपया स्वीकार किया जाता है। यहां की मुद्रा ‘नोंग्त्रुम’ (Ngultrum ) है, जो कि भारतीय मुद्रा के बराबर है। भारत का पड़ोसी देश होने के कारण यहां के लोग भारतीय मुद्रा में खरीदारी करते हैं। वहीं, मुद्रा का मूल्य लगभग बराबर होने के कारण यहां विनिमय दर में उतार-चढ़ाव होने से अधिक फर्क नहीं पड़ता है।
जिम्बाब्वे में भी चल रहा है भारतीय रुपया
जिम्बाब्वे में भी भारतीय रुपया स्वीकार किया जाता है। साल 2009 में मुद्रास्फीती के कारण अपनी स्थानीय मुद्रा यानि जिम्बाब्वे डॉलर को त्याग दिया था। इसके बाद जिम्बाब्वे द्वारा चीनी युआन, अमेरिकी डॉलर और भारतीय रुपया को कानूनी मुद्रा घोषित किया गया। यहां 2014 से भारतीय रुपया को लीगल टेंडर यानि कि कानूनी मुद्रा घोषित किया गया था।
इन देशों में भी स्वीकार किया जाता है भारतीय रुपया
बांग्लादेश और मालदीव में भी भारतीय रुपया स्वीकार किया जाता है। हालांकि, इन देशों में भारतीय रुपया और स्थानीय मुद्रा की मूल्य में थोड़ा फर्क है, लेकिन इसके बावजूद भी दोनों देशों में भारतीय रुपया चलता है। यह पूर्व में भारत के साथ हुए द्विपक्षीय समझौतों को भी दर्शाते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःभारत की सांस्कृतिक राजधानी कौन-सी है, जानें यहां
Comments
All Comments (0)
Join the conversation