वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी के प्ले-ग्रुप मुकाबले में उन्होंने रांची के JSCA ग्राउंड पर अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 36 गेंदों में शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया। इस उपलब्धि के साथ वैभव लिस्ट-A (वनडे) क्रिकेट के इतिहास में संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज शतकवीर बन गए हैं। वैभव, पुरुषों की लिस्ट A क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए है।
वैभव सूर्यवंशी बिहार के रहने वाले 14 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने साल 2025 में घरेलू क्रिकेट, इंडिया अंडर-19 और IPL तीनों स्तरों पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है। बेहद कम उम्र में उनकी विस्फोटक पारियों ने उन्हें पहले ही एलीट रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल कर दिया है।
| उम्र | 14 साल |
| रोल | टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़, पार्ट-टाइम लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर |
| खेल शैली | आक्रामक स्ट्रोकप्ले, बेहद ऊंचा स्ट्राइक रेट |
| टीमें | बिहार (फर्स्ट क्लास, लिस्ट A, T20), राजस्थान रॉयल्स (IPL), भारत अंडर-19 (टेस्ट और ODI) |
घरेलू क्रिकेट और विजय हजारे ट्रॉफी रिकॉर्ड
दिसंबर 2025 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान वैभव ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए-
अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में शतक, किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज़ लिस्ट-A शतक
उसी मैच में 84 गेंदों पर 190 रन, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के
बिहार की टीम का स्कोर 500 के पार, भारतीय घरेलू क्रिकेट में ऐतिहासिक उपलब्धि
वैभव, पुरुषों की लिस्ट A क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए है।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 (India A)
-
UAE के खिलाफ 42 गेंदों पर 144 रन, 15 छक्के और 11 चौके
-
32 गेंदों में शतक, T20 क्रिकेट के सबसे तेज़ शतकों में शामिल
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार आगाज़
-
IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के डेब्यू खिलाड़ी और शतकवीर
-
गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों पर 101 रन
IPL के आंकड़े:
मैच: 7
रन: 252
औसत: 36.00
स्ट्राइक रेट: 206.55
1 शतक, 1 अर्धशतक, 24 छक्के
इतनी कम उम्र में IPL में 200+ स्ट्राइक रेट उन्हें सबसे आक्रामक युवा बल्लेबाज़ों में शामिल करता है
🚨 HISTORY WRITTEN BY 14 YEAR OLD. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 24, 2025
- Vaibhav Suryavanshi smashed 190 (84) with 16 fours and 15 sixes in Vijay Hazare Trophy. 🤯
⚠️ Suryavanshi became the youngest ever to score a hundred in List A cricket. 🥶 pic.twitter.com/J2OIPH9qpv
कैसा है वैभव का रिकॉर्ड:
वैभव सूर्यवंशी ने खासकर T20 क्रिकेट में उनका दबदबा नजर आता है, जहां उन्होंने 18 मैचों में 701 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। आप यहाँ वैभव के अब तक के रिकॉर्ड की लिस्ट देख सकते है.
| फॉर्मेट | मैच | पारियां | रन | 100s / 50s |
| फर्स्ट क्लास | 8 | 12 | 207 | 0 / 1 |
| लिस्ट A | 6 | 6 | 132 | 0 / 1 |
| T20 | 18 | 18 | 701 | 3 / 1 |
2025: वैभव का “ब्रेकथ्रू ईयर”
साल 2025 वैभव सूर्यवंशी के लिए “ब्रेकथ्रू ईयर” साबित हुआ, जब उन्होंने बेहद कम उम्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम कीं। वह भारतीय लिस्ट-A क्रिकेट के सबसे कम उम्र के शतकवीर बने, साथ ही IPL इतिहास के सबसे युवा शतकवीर का रिकॉर्ड भी दर्ज किया।
कुल मिलाकर, वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जा रहे हैं, जिनका 2025 का प्रदर्शन उन्हें “वंडर बॉय” की श्रेणी में खड़ा करता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation