PM Kisan Yojana: बढ़ने वाला है पीएम किसान क़िस्त का पैसा क्या? केंद्रीय कृषि मंत्री ने खुद दिया जवाब
PM Kisan Yojana Kist: संसद के जारी मानसून सत्र के दौरान, लोकसभा में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क़िस्त बढ़ोतरी से जुड़े एक सवाल का लिखित जवाब दिया है।
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। पिछले कुछ समय से यह चर्चा चल रही थी कि सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली सालाना सहायता राशि बढ़ा सकती है। अब इस पर केंद्र सरकार ने संसद में अपना रुख साफ कर दिया है।
जारी मानसून सत्र के दौरान, लोकसभा में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि फिलहाल पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 6 हजार रुपये की सालाना सहायता राशि बढ़ाने का सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है।
लोकसभा में क्या पूछा गया?
केरल से कांग्रेस सांसद बेनी बेहनन और सीपीआई सांसद के. राधाकृष्णन ने सरकार से पूछा था कि क्या किसानों को मिलने वाली सालाना आर्थिक सहायता को 6000 रुपये से बढ़ाने की कोई योजना है।
इस पर कृषि मंत्री ने लिखित जवाब में कहा कि अभी ऐसी किसी भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। यानी फिलहाल किसानों को पहले की तरह ही साल में तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये की राशि मिलती रहेगी।
किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
सरकार ने यह भी साफ किया कि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।
इसके लिए किसानों को
e-KYC पूरी करनी होगी।
जमीन का रिकॉर्ड (Land Seeding) अपडेट कराना होगा।
बैंक अकाउंट को आधार से लिंक रखना होगा।
अगर इनमें से कोई प्रक्रिया कंप्लीट नहीं है, तो इंस्टालमेंट रुक सकती है। हालांकि, राज्य सरकार से वेरिफिकेशन पूरा होते ही पात्र किसानों के अकाउंट में अगली किस्त भेज दी जाती है।
पीएम किसान की 24वीं किस्त कब आएगी?
PM Kisan Yojana Ki 24 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी होने की संभावना है। सरकार आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त जारी करती है। ऐसे में पात्र किसानों के अकाउंट में इस बार भी दो हजार की राशि DBT के जरिए भेजी जाएगी।
ऐसे मिनटों में चेक करें अपना स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त आएगी या नहीं, तो एक बार अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें।
पीएम किसान पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Farmer Corner में Know Your Status पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
कैप्चा भरकर Get Data पर क्लिक करें।
यहां e-KYC Status में 'Yes' दिख रहा है या नहीं, यह जरूर चेक कर लें।
यदि e-KYC पूरा है और बाकी डॉक्यूमेंट सही हैं, तो किस्त मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.