UPTET Result 2026 Date: यूपीटीईटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जल्द होगा जारी, पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

Last Updated: Jul 23, 2026, 11:16 IST

UPTET Result 2026 Date: यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा में बैठे लगभग 17 लाख उम्मीदवार बेसब्री से अपने रिजल्ट की इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर घोषित करने जा रहा है। नतीजा जारी होने के बाद, परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड तथा चेक कर सकेंगे।

UPTET Result 2026: यूपीटीईटी रिजल्ट जल्द होगा घोषित, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट PDF
UPTET Result 2026: यूपीटीईटी रिजल्ट जल्द होगा घोषित, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट PDF

UPTET Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर UPTET 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक पोर्टल upessc.up.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही आयोग सफल अभ्यर्थियों के नाम, प्राप्तांक और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों के साथ मेरिट लिस्ट की PDF भी उपलब्ध कराएगा।

UPTET Result 2026 कब आएगा?

यूपीटीईटी 2026 के रिजल्ट की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। अभी उत्तर कुंजी पर मिली आपत्तियों की जांच चल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट जुलाई 2026 के आखिरी हफ्ते में आ सकता है। रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

यूपीटीईटी 2026 रिजल्ट हाइलाइट्स

यूपीटीईटी परिणाम 2026 से जुड़े सभी मुख्य हाइलाइट्स उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।। 

परीक्षा का नाम

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

परीक्षा तिथि

2, 3 और 4 जुलाई 2026

प्रोविजनल आंसर की जारी

8 जुलाई 2026

आपत्ति दर्ज करने की अवधि

8 जुलाई से 14 जुलाई 2026

UPTET 2026 रिजल्ट कब आएगा?

जुलाई 2026 अंतिम सप्ताह

रिजल्ट जारी होने का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

upessc.up.gov.in

यूपीटीईटी परीक्षा 2026 कब हुई?

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन 2 से 4 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन मोड में राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया। यूपीटीईटी परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दोनों पालियों में तथा 4 जुलाई 2026 को पहली पाली में आयोजित हुई, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

परीक्षा समाप्त होने के बाद, आयोग ने 8 जुलाई, 2026 को प्रोविज़नल आंसर की जारी की। इसके बाद, उम्मीदवारों को 8 जुलाई से 14 जुलाई, 2026 तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया।

दो स्तरों में आयोजित हुई यूपीटीईटी परीक्षा 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) राज्य के प्राथमिक (Primary) और उच्च प्राथमिक (Upper Primary) विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। यह परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है।

  • पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए।

  • पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए।

जो अभ्यर्थी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों पर शिक्षक बनने की पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं, वे दोनों पेपर में शामिल होते हैं।

UPTET 2026 Qualifying Marks क्या है?

यूपीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना जरूरी है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को यूपीटीईटी सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जो जीवनभर के लिए मान्य रहेगा। आप यहां कैटेगरी वाइज यूपीटीईटी क्वालीफाइंग मार्क्स देख सकते हैं। 

  • सामान्य (General) वर्ग: 60% अंक (150 में से कम से कम 90 अंक)

  • OBC, SC और ST वर्ग: 55% अंक (150 में से लगभग 82 अंक)

यूपीटेट रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

 रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को देख करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर "UPTET Result 2026"लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।

  4. फिर Submit बटन पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

  6. मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम या रोल नंबर खोजें।

  7. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

UPTET Certificate की वैधता कितनी है?

UPTET परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का UPTET सर्टिफिकेट आजीवन (Lifetime) मान्य रहता है। यानी एक बार न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रमाणपत्र को दोबारा रिन्यू कराने या परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होती। इस प्रमाणपत्र के आधार पर उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं, जब भी नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 21, 2026, 09:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News