Ladki Bahin Yojana: रक्षाबंधन से पहले मिल सकता है 3 हजार का तोहफा! जानें कब आएगी किस्त?

Last Updated: Aug 22, 2026, 07:40 IST

Ladki Bahin Yojana Maharashtra: महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना के तहत क़िस्त का इंतजार कर रही महिलाओं को रक्षाबंधन के आस-पास खुशखबरी मिल सकती है, यानी उम्मीद है की क़िस्त अगस्त के आखिरी सप्ताह में जारी की जा सकती है।

क्या रक्षाबंधन पर आ सकती है किस्त?
क्या रक्षाबंधन पर आ सकती है किस्त?

Maharashtra Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले अच्छी खबर आ सकती है। जुलाई की 1500 रुपये की किस्त अभी तक कई लाभार्थियों के खाते में नहीं पहुंची है। अब चर्चा है कि सरकार जुलाई और अगस्त की किस्त एक साथ जारी कर सकती है। यदि ऐसा होता है, तो महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 3 हजार आ सकते हैं।

क्या रक्षाबंधन पर आ सकती है किस्त?

माझी लाडकी बहीण योजना: लाडकी बहिन योजना की 1500 रुपये की मासिक किस्त आमतौर पर महीने की 15 तारीख तक आने की उम्मीद थी, लेकिन इस बार 15 अगस्त को छुट्टी होने के चलते भुगतान में देरी हो गयी है।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 20 अगस्त या उसके बाद यानि रक्षाबंधन के आस-पास किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी सरकार की ओर से कोई पक्की तारीख नहीं बताई गई है।

किन महिलाओं को मिलता है 1500 की क़िस्त?

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना जुलाई 2024 में शुरू हुई थी। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।

योजना के लिए 21 से 65 साल की महिलाएं पात्र हैं और परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।

e-KYC नहीं है पूरी तो करें यह काम 

e-KYC कशी करावी: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के लिए e-KYC पूरा करने के लिए, 'लाडकी बहीण पोर्टल' की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

-सबसे पहले आधिकारिक 'लाडकी बहीण पोर्टल' पर जाएं। 

-अपने मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

-होम पेज पर मौजूद e-KYC लिंक या बैनर पर क्लिक करें। 

-अपना आधार नंबर सही-सही दर्ज करें। 

-स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा वेरिफिकेशन कोड डालें। 

-अपने आधार-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को सबमिट करें। 

-यदि कहा जाए, तो नाम, पता और आय की जानकारी जैसी अपनी अपडेटेड डिटेल्स को वेरिफाई और सेव करें।

किस्त नहीं आई तो क्या करें?

अगर आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। पहले अपने आवेदन और बैंक खाते की जानकारी चेक करें और सरकारी अपडेट का इंतजार करें।

आखिरी में सबसे जरूरी बात यह है कि 3000 रुपये की एक साथ किस्त की खबर अभी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं हुई है। इसलिए किसी भी अफवाह पर भरोसा करने के बजाय महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें।

यूपी में बदल गया कोटेदारों का नाम और बढ़ गया कमीशन, देखें अपडेट

कौन है विनोद तावड़े जिन्हें बीजेपी ने चुनाव से पहले यूपी का बनाया प्रभारी 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 19, 2026, 12:39 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News