यूपी के सोनभद्र जिले में विधानसभा की कुल कितनी सीटें? देखें किस पार्टी के कितने MLA
सोनभद्र जिले के अंतर्गत चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं। ये सभी सीटें रॉबर्ट्सगंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र (80) का हिस्सा हैं। जिले की चारों विधानसभा सीटों के नाम घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी हैं।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर सियासी समीकरण समझने की चर्चा शुरू हो चुकी है। ऐसे में यदि आप भी जानना चाहते हैं कि यूपी के किस जिले में कितनी विधानसभा सीटें हैं और वहां किन राजनीतिक दलों का दबदबा है, तो यह लेख आपके काम का है। इस कड़ी में आज बात करेंगे सोनभद्र जिले की, जो अपनी भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक संपदा के लिए खास पहचान रखता है।
सोनभद्र उत्तर प्रदेश का ऐसा जिला है, जिसकी सीमाएं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार जैसे चार राज्यों से लगती हैं। यही वजह है कि इसे देश के अनोखे जिलों में गिना जाता है। राजनीतिक लिहाज से भी यह जिला काफी अहम है। आइए जानते हैं कि सोनभद्र में विधानसभा की कुल कितनी सीटें हैं।
सोनभद्र जिले में विधानसभा की कुल कितनी सीटें?
उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से सोनभद्र जिले के अंतर्गत चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं। ये सभी सीटें रॉबर्ट्सगंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र (80) का हिस्सा हैं। जिले की चारों विधानसभा सीटों के नाम घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी हैं। इनमें ओबरा और दुद्धी अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटें हैं।
सोनभद्र की विधानसभा सीटों की लिस्ट
1. घोरावल (400): इस सीट पर कुल 334 मतदान केंद्र
2. राबर्ट्सगंज (401): यहां 286 मतदान केंद्र
3. ओबरा (402): यह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है। यहां 139 मतदान केंद्र हैं।
4. दुद्धी (403): यह सीट भी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां 218 मतदान केंद्र हैं।
सोर्स: sonbhadra.nic.in
2022 विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को मिली कितनी सीटें?
सोनभद्र जिले में 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन किया था। पार्टी ने जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया था।
घोरावल सीट से बीजेपी के अनिल कुमार मौर्य विधायक चुने गए थे। वहीं, राबर्ट्सगंज से भूपेश चौबे ने जीत दर्ज की थी। ओबरा सीट पर संजीव कुमार ने बीजेपी का परचम लहराया था, जबकि दुद्धी विधानसभा सीट से रामदुलार ने जीत हासिल की थी।
चार सीटें बीजेपी के खाते में
इस तरह 2022 के चुनाव में सोनभद्र की सभी चार सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं। समाजवादी पार्टी (SP) समेत किसी भी विपक्षी दल को यहां एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।
अब सबकी नजरें 2027 के विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी एक बार फिर जिले की चारों सीटों पर अपना दबदबा कायम रख पाएगी या इस बार विपक्षी दलों का प्रदर्शन बेहतर होगा।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.