Year ender Cricket Retirement 2025: साल 2025 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ। इस वर्ष भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज़ और अन्य देशों के कई बड़े नामों ने क्रिकेट के विभिन्न फॉर्मेट्स से संन्यास ले लिया। किसी ने वर्कलोड मैनेजमेंट को प्राथमिकता दी, तो किसी ने फ्रेंचाइज़ी लीग और पारिवारिक जीवन को चुना। इससे कई शानदार करियर का अंत हुआ और एक नए दौर की शुरुआत हुई। यहाँ हम इस साल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले खिलाड़ियों की चर्चा करने जा रहे है, जहाँ किसी ने किसी फॉर्मेट को अलविदा कहा तो किसी ने ऑल फॉर्मेट को अलविदा कहा.
सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले प्रमुख खिलाड़ी (All Formats Retirements)
2025 में कई दिग्गजों ने अंतरराष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कहा-
-
मार्टिन गप्टिल (न्यूज़ीलैंड): 8 जनवरी को संन्यास; NZ के पाँचवें सबसे बड़े रन स्कोरर, 2015 WC में 237* की ऐतिहासिक पारी।
-
तमीम इक़बाल (बांग्लादेश): 10 जनवरी को दोबारा संन्यास; 15,192 रनों के साथ दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज़।चेतेश्वर पुजारा (भारत): 24 अगस्त; 103 टेस्ट में 7,195 रन-भारत की टेस्ट दीवार।
-
ऋद्धिमान साहा (भारत): जनवरी 2025; 40 टेस्ट, 92 डिसमिसल—भारत के भरोसेमंद विकेटकीपर।
-
दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका): फरवरी में गॉल टेस्ट के बाद संन्यास; 100 टेस्ट में 7,222 रन।
-
हेनरिक क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका): 33 वर्ष की उम्र में परिवार और फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट को प्राथमिकता।
-
निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज़): WI के सबसे ज़्यादा T20I खेलने वाले खिलाड़ी; T20 WC से पहले संन्यास।
-
अमित मिश्रा (भारत): 4 सितंबर; IPL में तीन हैट्रिक वाले इकलौते गेंदबाज़।
-
मोहित शर्मा (भारत): 3 दिसंबर; अंतरराष्ट्रीय व IPL से संन्यास।
-
आसिफ अली (पाकिस्तान): 2 सितंबर; अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ा, फ्रेंचाइज़ी जारी।
फॉर्मेट-विशेष संन्यास (Format-Specific Retirements)
साल 2025 में वनडे से संन्यास:
-
मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया): 71 ODI; चैंपियंस ट्रॉफी से पहले, T20I जारी।
-
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया): 170 ODI, 12 शतक; CT सेमीफाइनल के बाद विदाई।
-
मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश): 7,795 रन; T20I के बाद ODI को अलविदा।
-
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया): 149 ODI; T20 WC 2026 के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट।
साल 2025 टेस्ट से संन्यास
-
रोहित शर्मा (भारत): WTC में असफलता और फॉर्म में गिरावट के बाद; 67 टेस्ट, कप्तान के रूप में 50% जीत।
-
विराट कोहली (भारत): चौंकाने वाला फैसला; भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान (40 जीत), 9,230 रन।
-
एंजेलो मैथ्यूज़ (श्रीलंका): 118 टेस्ट, 8,167 रन SL के तीसरे सबसे बड़े स्कोरर।
साल 2025 में रिटायर होने वाले प्रमुख खिलाड़ी:
यहां उन खिलाड़ियों के नाम भी शामिल है जिन्होंने किसी एक या दो फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है और कोई एक फॉर्मेट अभी भी खेल रहे है-
| क्रम संख्या | खिलाड़ी (देश) | फॉर्मेट |
| 1 | विराट कोहली (भारत) | टेस्ट क्रिकेट |
| 2 | रोहित शर्मा (भारत) | टेस्ट क्रिकेट |
| 3 | मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) | टी20 अंतर्राष्ट्रीय |
| 4 | निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) | सभी फॉर्मेट |
| 5 | चेतेश्वर पुजारा (भारत) | सभी फॉर्मेट |
| 6 | हेनरिक क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका) | सभी फॉर्मेट |
| 7 | ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) | वनडे अंतर्राष्ट्रीय |
| 8 | मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया) | वनडे अंतर्राष्ट्रीय |
| 9 | मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) | सभी फॉर्मेट |
| 10 | दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका) | टेस्ट क्रिकेट |
| 11 | तमीम इकबाल (बांग्लादेश) | सभी फॉर्मेट |
| 12 | वरुण एरोन (भारत) | सभी फॉर्मेट |
| 13 | रॉस टेलर (न्यूजीलैंड) | टी20 अंतर्राष्ट्रीय (अंतिम प्रारूप) |
| 14 | मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश) | टी20 अंतर्राष्ट्रीय (अंतिम प्रारूप) |
| 15 | रस्सी वैन डेर डूसन (दक्षिण अफ्रीका) | वनडे अंतर्राष्ट्रीय |
| 16 | इशांत शर्मा (भारत) | टी20 अंतर्राष्ट्रीय (अंतिम प्रारूप) |
| 17 | आसिफ अली (पाकिस्तान) | सभी फॉर्मेट |
| 18 | ऋद्धिमान साहा (भारत) | सभी फॉर्मेट |
इन खिलाड़ियों के रिटायरमेंट ने टीमों की रणनीतियों को पूरी तरह बदल दिया। भारत ने अपनी ‘गोल्डन जेनरेशन’ रोहित, कोहली और पुजारा जैसे दिग्गजों को खो दिया, वहीं ऑस्ट्रेलिया व्हाइट-बॉल क्रिकेट में नए संयोजन तलाश रहा है। साल 2025 ने उस युग का अंत किया, जिस पर इन दिग्गजों का दबदबा रहा, और साथ ही उभरती प्रतिभाओं के लिए बड़े मंच के दरवाज़े खोल दिए।
Martin Guptill has announced his retirement from international cricket. ❤️
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 8, 2025
- One of the finest Kiwi batters! ⭐ pic.twitter.com/b9cfSjNqLC
Comments
All Comments (0)
Join the conversation