Bihar Mantrimandal List 2025:बिहार के गांधी मैदान भूमि पर NDA सरकार का गठन हो गया है। नीतिश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ लखीसराय सीट से 5 बार विधायक रहे विजय कुमार सिन्हा और पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सम्राट चौधरी ने फिर से उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री जीतराम मांझी, राज्य मंत्री चिराग पासवान और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी समेत कई बड़े दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। समारोह में श्रवण कुमार, दीलीप जायसवाल, बिजेंद्र यादव और मंगल पाण्डेय समेत कुल 25 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इस लेख में हम बिहार के सभी मंत्रियों की लिस्ट देखेंगे।
नीतिश कुमार के साथ कुल 26 मंत्रियों की शपथ
बिहार में बनी नई सरकार में नीतिश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली है। इसमें भाजपा के दो डिप्टी सीएम के अलावा कुल 12 मंत्री हैं। वहीं, जेडीयू के 7 नेता मंत्री बने हैं। इसके अतिरिक्त, दो मंत्री लोक जनशक्ति पार्टी, एक-एक मंत्री एचएएम और आरएमएल की ओर से शामिल है।
इन 25 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
-विजय कुमार सिन्हा- BJP
-सम्राट चौधरी- BJP
-संजय सिंह 'टाइगर'- BJP
-संजय कुमार (पासवान)- LJPृ
-विजय कुमार चौधरी-JDU
-मंगल पांडेय- BJP
-अशोक चौधरी-JDU
-डॉ . दिलीप जायसवाल, (एम.एल.सी)- BJP
-संजय सिंह- LJP
-नारायण प्रसाद- BJP
-लेसी सिंह-JDU
-श्रवण कुमार-JDU
-नितिन नबीन- BJP
-अरुण शंकर प्रसाद- BJP
-विजेंद्र यादव-JDU
-जमा खान-JDU
-मदन सहनी-JDU
-श्रेयसी सिंह- BJP
-रमा निषाद- BJP
-लखेंद्र पासवान- BJP
-रामकृपाल यादव- BJP
-सुरेंद्र मेहता- BJP
-दीपक प्रकाश- RML
-संतोष कुमार सुमन- HAM
-डॉ . प्रमोद कुमार चंद्रवंशी- BJP
नीतिश 8 बार एनडीए से बने मुख्यमंत्री
नीतिश कुमार अब कुल 8 बार एनडीए से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 2 बार महागठबंधन से शपथ ली थी। आपको बता दें कि एनडीए की पहले की सरकारों में जीतनराम मांझी भी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार राजग को 202 सीटों के दो तिहाई से अधिक बहुमत मिला है। इन 202 सीटों में से भाजपा के 89 विधायक हैं, तो जदयू के 85, लोजपा-रामविलास के 19 हैं, तो रालोमो के 4 और हम के 5 विधायकों ने जीत हासिल की है।
मकर सक्रांति के बाद होगा मंत्रीमंडल का विस्तार
मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि एक दिन में सभी 35 मंत्री नहीं बनेंगे। 20 नवंबर को होने वाले शपथ समारोह में केवल कुछ ही नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। अगले वर्ष में मकर सक्रांति के बाद मंत्रीमंडल का विस्तार किया जाएगा।
जेडीयू कोटे से ये बने मंत्री
बिहार सरकार में इस बार जेडीयू कोटे से कुल 7 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इसमें विजय चौधरी और लेसी सिंह जैसे प्रमुख नाम भी शामिल हैं।
1- विजय कुमार चौधरी
2- श्रवण कुमार
3- विजेंद्र यादव
4- अशोक चौधरी
5- लेसी सिंह
6- जमा खान
7- मदन सहनी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation