आगरा किले के बारे में कितना जानते हैं आप, यहां परखें अपनी जानकारी
आगरा किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। इस कड़ी में इस किले के बारे में विभिन्न परीक्षाओं में सवाल पूछे जाते हैं। इस लेख में आगरा किले के बारे में क्विज दिया गया है।
आगरा किला उत्तर भारत के प्रमुख किलों में गिना जाता है। यह किला यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल है। यूपी में ताज महल के साथ-साथ सबसे अधिक देखे जाने वाला विरासत स्थलों में लाल किला भी है। इस लेख में हमने आगरा किले से जुड़ा क्विज दिया है, जिसके माध्यम से आप अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं।
आगरा किले से जुड़े महत्त्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न: आगरा का किला किस नदी के तट पर स्थित है?
उत्तर: यमुना नदी। यह नदी उत्तर प्रदेश में बहने वाली दूसरी सबसे बड़ी नदी है, जो कि गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यमुना नदी का पूरे राज्य में धार्मिक, आर्थिक और सामाजिक महत्त्व भी है।
प्रश्न: आगरा के वर्तमान लाल बलुआ पत्थर वाले किले का निर्माण किस मुगल सम्राट ने शुरू करवाया था?
उत्तर-सम्राट अकबर। आगरा किले को पहले बादलगढ़ नाम से जाना जाता था, लेकिन जैसे ही यहां मुगलों का कब्जा हुआ, तो उन्होंने इसका निर्माण अपने हिसाब से करवाया। मुगल सम्राट शाहजहां ने यहां संगमरमर से नए भवनों का निर्माण करवाया था।
प्रश्न: अकबर के समय से पहले आगरा का यह किला किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर: बादलगढ़। आगरा किले को पहले बादलगढ़ नाम से जाना जाता था। पहले यहां मिट्टी का किला हुआ करता था, जिसे बाद में पत्थरों से बनाया गया था।
प्रश्न: आगरा के किले को यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर स्थल कब घोषित किया गया था?
उत्तर: वर्ष 1983 में। आगरा किले विश्व धरोहर की लिस्ट में आता है। यहां की बनावट और और इसके इतिहास को देखते हुए इसे विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल किया है।
प्रश्न: किस मुगल बादशाह ने आगरा के किले के अंदर अधिकांश सफेद संगमरमर की इमारतों का निर्माण कराया?
उत्तर: शाहजहां। मुगल सम्राट शाहजहां वास्तुकला में काफी रूचि रखते थे। उन्होंने ही मुगल काल में संगमरमर को इस्तेमाल करवाना शुरू किया था। उनके समय के बने संगमरमर के भवन आज भी देखने को मिलते हैं।
प्रश्न: आगरा किले में उस अष्टकोणीय टॉवर (बुर्ज) का नाम क्या है, जहां शाहजहां को उसके पुत्र औरंगजेब ने कैद किया था?
उत्तर: मुसम्मन बुर्ज। यह वह जगह है, जहां शाहजहां ने अपने जीवन के आखिरी 8 साल बिताए थे। वह इस जगह से ताज महल को देखा करते थे और इसी जगह पर उन्होंने दम तोड़ दिया था।
प्रश्न: आगरा किले के मुख्य प्रवेश द्वार किसने नाम पर है?
उत्तर: अमर सिंह। अमर सिंह मुगल दरबार में राजपूत सैनिक थे, जिन्हें उनकी वीरता के लिए जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने मुगल सम्राट के एक रिश्तेदार पर तलवार चला दी थी, जिसके बाद वह अपने घोड़े समेत इस किले से कूद गए थे।
प्रश्न: आगरा किले में स्थित 'दीवान-ए-आम' और 'दीवान-ए-खास' का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर: शाहजहां। किले में ये दोनों इमारतें संगमरमर से बनी हुई हैं, जिनका निर्माण शाहजहां द्वारा करवाया गया था। हालांकि, शाहजहां द्वारा इसमें संगमरमर का काम करवाया गया है।
प्रश्न: जहांगीर महल का निर्माण किसने और किसके लिए करवाया था?
उत्तर: अकबर ने अपने पुत्र जहांगीर के लिए जहांगीर महल का निर्माण करवाया था। आज भी किले में जहांगीर से जुड़ा एक बाथ टब भी देखने को मिलता है।
प्रश्न: आगरा का किला कितने एकड़ भूमि में फैला हुआ है?
उत्तर: लगभग 94 एकड़। यह किला बहुत ही बड़ा है, जो कि शहर के विभिन्न भागों से दिखता है। यही वजह है कि इस किले में अलग-अलग दरवाजे बनाए गए थे।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.