उत्तर प्रदेश का पहला ‘सिरेमिक वेस्ट पार्क’, इस जिले में है मौजूद, कहते हैं ‘अनोखी दुनिया’
उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। इस कड़ी में यहां एक जिला ऐसा भी है, जहां प्रदेश का पहला और दुनिया का अनूठा वेस्ट पार्क है। क्या आप इस जिले के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषताएं हैं। इस कड़ी में यहां एक जिला ऐसा भी है, जहां दुनिया का अनूठा और प्रदेश का पहला सिरेमिक वेस्ट पार्क है। क्या आप इस पार्क के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
किस जिले में है पहला सिरेमिक वेस्ट पार्क
उत्तर प्रदेश का पहला और दुनिया का सबसे अनूठा 'सिरेमिक वेस्ट पार्क' (Ceramic Waste Park) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में स्थित है। यह पार्क बुलंदशहर जिले के खुर्जा कस्बे में बनाया गया है, जिसे भारत की 'सिरेमिक राजधानी' भी कहा जाता है। इस पार्क का नाम 'अनोखी दुनिया' रखा गया है, जो कि अपने आप में बेहद खास है, क्योंकि इसे पूरी तरह से 'वेस्ट-टू-आर्ट' की अवधारणा पर तैयार किया गया है।
कैसे बना है पार्क
'अनोखी दुनिया' पार्क को बनाने में लगभग 80 टन सिरेमिक कचरे का इस्तेमाल किया गया है। खुर्जा के कारखानों से निकलने वाले टूटे-फूटे कप, प्लेट, केतली, सुराही और अन्य सिरेमिक बर्तनों को कचरे में फेंकने के बजाय, उन्हें शानदार और रंग-बिरंगी कलाकृतियों में बदल दिया गया है। इससे पार्क को एक खूबसूरत पहचान मिली है।
2 एकड़ में बना है पार्क
करीब 2 एकड़ के क्षेत्र में फैले इस पार्क में सिरेमिक कचरे से 100 से अधिक छोटी-बड़ी कलाकृतियां बनाई गई हैं। इनमें से 28 बड़ी और प्रमुख मूर्तियां हैं। इन आकर्षक कलाकृतियों को तैयार करने में 6 मुख्य कलाकारों और लगभग 120 कारीगरों ने कई महीनों तक कड़ी मेहनत की थी।
क्या है खुर्जा का महत्त्व और ओडीओपी (ODOP)
खुर्जा शहर सदियों से अपनी बेहतरीन चीनी मिट्टी (सिरेमिक) के बर्तनों और उत्पादों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'एक जिला, एक उत्पाद' (One District One Product - ODOP) का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। इस पार्क के जरिए खुर्जा की सिरेमिक पहचान को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूती मिल रही है
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.