JTET Admit Card 2026: इस Link से डाउनलोड करें झारखंड TET एडमिट कार्ड PDF

Last Updated: Oct 30, 2026, 14:59 IST

JTET Admit Card 2026: उम्मीदवार जो 1 नवंबर को आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के लिए उपस्थित होंगे, वे इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से अपना Jharkhand TET Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। 

JTET Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
JTET Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

JTET Admit Card 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 का आयोजन 1 नवंबर 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी, जिन्होंने अभी तक अपना हॉल टिकट डाउनलोड नहीं किया है वे आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, हमने इस लेख में आगे JTET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एक सीधा लिंक भी दिया है।  JTET 2026 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी—प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)।

Jharkhand TET Admit Card 2026 Download Direct Link

उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं:

JAC Official Portal Link

यहां क्लिक करें

JTET Exam 2026: परीक्षा का समय और शिफ्ट

झारखंड टीईटी परीक्षा 1 नवंबर 2026 को दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय और शिफ्ट नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

परीक्षा स्तर

समय

उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5)

दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

How to Download JTET Admit Card 2026?

अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:

  1. सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट jactetonline.com पर जाएं।

  2. होमपेज पर उपलब्ध "JTET Admit Card 2026" Login लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  4. सबमिट बटन दबाते ही आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

  5. एडमिट कार्ड PDF डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र के महत्वपूर्ण निर्देश

  • मूल पहचान पत्र: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ अपना मूल आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य है।

  • समय का ध्यान रखें: परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 से 2 घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करें। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।

  • प्रतिबंधित सामग्री: परीक्षा भवन के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त मना है ।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 30, 2026, 11:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News