Optical Illusion: A या B, किस बिल्डिंग पर बैठी है तितली, 7 सेकेंड में देना है जवाब

Last Updated: Apr 28, 2026, 19:20 IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें दो बिल्डिंग दी गई हैं। इनमें से एक बिल्डिंग पर तितली बैठी हुई है। ऐसे में क्या आप बता सकते हैं कि किस बिल्डिंग पर तितली बैठी हुई है? यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है।

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

ऑप्टिकल इल्यूजन जहां एक तरफ दिमाग को भ्रमित करता है, तो दूसरी तरफ यह मजेदार भी होता है। क्योंकि, इसमें नजर दिमाग के बीच तालमेल बिठाना होता है। इस लेख में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें बिल्डिंग का इल्यूजन बन रहा है।

इसमें दो बिल्डिंग दी गई हैं, जिनमें से एक बिल्डिंग पर एक तितली बैठी हुई है। हालांकि, कई लोग इसे पहली नजर में नहीं ढूंढ पा रहे हैं। जिन लोगों ने इसे ढूंढा है, उन्होंने बहुत अधिक समय लिया है। क्या आप इस चैलेंज को सिर्फ 7 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं? यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है, तो चलिए शुरू हो जाएं।

तस्वीर में क्या-क्या है शामिल 

इस तस्वीर को यदि आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में दो बहुमंजिला इमारतें दी गई हैं। इन इमारतों के प्रत्येक फ्लोर पर हमें लोगों की भीड़ देखने को मिल रही हैं। इन बहुमंजिला इमारतों के आसपास भी बहुत-सी इमारतें हैं, लेकिन वह इनकी तुलना में छोटी हैं। दोनों इमारतों की पहचान के लिए A और B से मार्किंग भी की गई है। ऐसे में आपको बताना है कि किस बिल्डिंग पर तितली बैठी हुई है। 

रंगों का है खेल 

इस तस्वीर में रंंगों पर अधिक ध्यान दिया गया है। तस्वीर में गहरे रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे तितली पहली नजर में नजर नहीं आ रही है। तितली का रंग बिल्डिंग जैसी ही दिख रहा है। इस वजह से लोग अधिक भ्रमित हो रहे हैं।

क्या आपने अब तितली को ढूंढ लिया है ?

अब 7 सेकेंड का समय हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब तितली को ढूंढ लिया होगा। यदि आप अब भी तितली को नहीं ढूंढ सके हैं, तो कोई बात नहीं, आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय अतिरिक्त 10 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए। 

optical-illusion-solution

Source: Pinterest

इस बिल्डिंग पर बैठी हुई है तितली

अब हम आपको तितली की सही लोकेशन बता देते हैं। दरअसल, तितली बिल्डिंग A के फ्लोर पर बैठी हुई है। आपकी सुविधा के लिए हमने तितली को लाल रंग के घेरे में रखा है।

पढ़ेंः किस बिल्डिंग पर बैठा है तोता, 10 सेकेंड में ढूंढकर दें जवाब


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 28, 2026, 19:20 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News