त्योहारों से पहले महंगाई की मार! चीनी-चावल से लेकर तेल और प्याज तक के बढ़े दाम

Last Updated: Oct 5, 2026, 18:46 IST

त्योहारी सीजन से पहले चीनी, चावल, खाने के तेल, प्याज, अदरक और दाल की कीमतें बढ़ी हैं। ऐसे में चलिए पता करते है कि किन जरूरी सामानों के दाम बढ़े और रसोई के बजट पर इसका क्या प्रभाव हो सकता है।

प्याज और अदरक ने भी बढ़ाया रसोई का खर्च
प्याज और अदरक ने भी बढ़ाया रसोई का खर्च

त्योहारों का मौसम शुरू होते ही घरों में खरीदारी की रौनक बढ़ जाती है, ऐसे में रसोई की जरूरतों के सामानों की खरीदारी भी सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा होती है। लेकिन इस बार त्योहारों की खुशियों के बीच रसोई का बजट थोड़ा बिगड़ सकता हैअक्टूबर की शुरुआत में चीनी, चावल, खाने के तेल, प्याज, अदरक और दाल समेत कई जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यानी इस साल त्योहार मनाने के लिए परिवारों को पहले के मुकाबले कुछ ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। 

चीनी और चावल ने बढ़ाई चिंता

त्योहारी सीजन में चीनी की मांग तेजी से बढ़ती है, क्योंकि मिठाइयों और घर पर बनने वाले कई पकवानों में इसका इस्तेमाल होता है। फिलहाल चीनी का रिटेल प्राइस करीब 55 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। सालाना आधार पर इसकी कीमत में करीब 28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं, चावल भी महंगा हुआ है। इसका औसत रिटेल प्राइस करीब 46.1 रुपये प्रति किलो है और पिछले साल की तुलना में कीमत करीब 8 फीसदी बढ़ी है। चावल देश के ज्यादातर घरों की रोजमर्रा की जरूरत है, इसलिए इसकी कीमत बढ़ने का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ता है।

खाने का तेल भी हुआ महंगा

त्योहारों में खाने वाले तेल की खपत भी बढ़ जाती है। ऐसे में तेल की बढ़ती कीमतें भी परिवारों की चिंता बढ़ा रही हैं। सनफ्लावर ऑयल करीब 194 रुपये प्रति किलो, पाम ऑयल करीब 154 रुपये और सोयाबीन ऑयल करीब 167 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। 

सालाना आधार पर इनकी कीमतों में करीब 19.5 फीसदी, 15.9 फीसदी और 13.9 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। 

प्याज और अदरक ने भी बढ़ाया रसोई का खर्च

रसोई के सबसे जरूरी सामानों में शामिल प्याज के दाम में भी उछाल आया है। रिटेल मार्केट में प्याज करीब 60-67 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत लगभग 50-57 रुपये थी। कम स्टॉक और नई फसल की देरी को कीमत बढ़ने की बड़ी वजह माना जा रहा है। सालाना आधार पर प्याज करीब 93 फीसदी तक महंगा हुआ है।

वहीं अदरक की कीमत में भी 70 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी बताई जा रही है। लहसुन के दाम भी बढ़े हैं।

दाल, दूध और ड्राई फ्रूट भी महंगे

वहीं त्योहारी मांग बढ़ने के साथ चना और मूंग दाल की कीमतों में हाल में 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, प्रमुख बाजारों में दूध करीब 9 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में भी करीब 15 फीसदी तक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

क्यों बढ़ रहे हैं खाद्य पदार्थों के दाम?

कीमतों में इस बढ़ोतरी के पीछे केवल त्योहारों की मांग नहीं है। सप्लाई में रुकावट, मौसम से जुड़ी चुनौतियां, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमोडिटी की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक तनाव भी खाद्य वस्तुओं की लागत को प्रभावित कर रहे हैं।

Nobel Prize in Medicine 2026: इस साल का मेडिसिन का नोबेल प्राइज किन 3 वैज्ञानिकों को मिला? देखें नाम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 5, 2026, 18:46 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News