इस दुनिया में जानकारी का कोई अंत नहीं है, जो आपको हर दिन विज्ञान, इतिहास, प्रकृति, तकनीक या इंसानी व्यवहार के बारे में जानने के लिए प्रेरित कर सकती है।
हर दिन का तथ्य इस तरह से तैयार किया जाता है कि वह आपको हैरान कर दे। हमारा लेख आपको अलग-अलग विषयों पर रोज रोचक जानकारी देता है और आपको हर विषय से जुड़ी संस्कृतियों, खोजों और छिपे हुए अनजाने तथ्यों को जानने के लिए प्रेरित करता है।
आज के इस लेख में हम पाषाण काल से जुड़े दिलचस्प तथ्यों के बारे में जानेंगे। तो चलिए, पाषाण काल के विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ते हैं।
पाषाण काल के बारे में
पाषाण काल प्रागैतिहासिक काल का वह समय है, जब इंसान पत्थरों के शुरुआती औजारों का इस्तेमाल करते थे। यह काल लगभग 25 लाख साल तक चला। पाषाण काल का अंत करीब 5,000 साल पहले हुआ, जब मध्य पूर्व में इंसानों ने धातु के साथ काम करना शुरू कर दिया था और वे कांसे से औजार और हथियार बनाने लगे थे।
पाषाण काल के दौरान इंसान इस धरती पर अपने कई ऐसे होमिनिन रिश्तेदारों के साथ रहते थे, जो अब विलुप्त हो चुके हैं। इनमें निएंडरथल और डेनिसोवन शामिल थे।
पाषाण काल के 10 दिलचस्प तथ्य
1. पाषाण काल के इंसान लंबे हिमयुग के दौरान छोटे-छोटे घुमंतू समूहों में रहते थे। वे विशाल जानवरों जैसे कि ऊनी मैमथ, बड़े आकार के स्लॉथ और सेबर-टूथेड बिल्लियों के साथ इस धरती पर रहा करते थे।
2. शुरुआती इंसानों ने भोजन को काटने, कुचलने और पीसने के लिए पत्थर के औजार बनाए। इन औजारों की मदद से वे भोजन से ज्यादा पोषक तत्व निकाल पाते थे और मुश्किल मौसम में भी जीवित रह पाते थे।
3. ओत्जी द आइसमैन, एक 5,300 साल पुरानी ममी है। जब उसकी खोज हुई, तो उसके पेट में एक तरह का पुराना सुखाया हुआ मांस मिला, जो आज के प्रोसियुट्टो जैसा था।
4. पाषाण काल में इंसानों ने 43,000 साल पहले संगीत बजाना शुरू कर दिया था। वे मैमथ के दांतों और पक्षियों की हड्डियों से बनी बांसुरी का इस्तेमाल करते थे, जो एक जर्मन गुफा में मिली हैं।
5. नवपाषाण काल के परिवार मिट्टी की ईंटों से बने एक जैसे घरों में रहते थे। वे दरवाजों के बजाय छत में बने छेदों से अंदर आते थे, जिससे उनकी बस्तियां एक-दूसरे से सटी हुई होती थीं।
6. आज से 7,000 साल पहले की महिलाएं बहुत ताकतवर होती थीं। उनकी हड्डियों की मजबूती आज की सेमी-एलीट महिला रोवर्स (नाव चलाने वाली खिलाड़ी) के लगभग बराबर थी।
7. पाषाण काल के लोग अक्सर पुराने घरों का दोबारा इस्तेमाल करते थे। वे नए घर बनाने या गुफाएं खोजने के बजाय छोड़े गए घरों की ही मरम्मत कर लेते थे।
8. आज से 8,000 साल पहले स्कॉटलैंड में प्राचीन यात्री तंबू जैसे घरों में रहते थे। यह कुछ वैसा ही था जैसे आज के हाइकर्स बीच में आग जलाकर कैंप लगाते हैं।
9. सबसे पुरानी चपटी रोटी जॉर्डन में खोजी गई थी। इससे पता चलता है कि पाषाण काल में बेकिंग एक मेहनत भरा काम था, लेकिन यह उस समय खाना पकाने का एक उन्नत तरीका था।
10. जब 14,000 साल पहले धरती गर्म होने लगी, तो फर्टाइल क्रेसेंट (उपजाऊ क्षेत्र) में लोगों ने गेहूं और जौ की खेती शुरू कर दी। उन्होंने पक्के घर बनाए और अपने घुमंतू शिकारी-संग्राहक जीवन को छोड़ दिया।
निष्कर्ष
पाषाण काल में मानवता की शुरुआती खोजों, उनके जीवित रहने के तरीकों और जीवनशैली में हुए विकास से जुड़े कई दिलचस्प छिपे हुए तथ्य हैं।
इस दौर में वे औजारों का इस्तेमाल कर रहे थे और शुरुआती खेती भी कर रहे थे। इस लेख का हर तथ्य यह बताता है कि कैसे हमारे पूर्वजों ने आधुनिक युग के जीवन की नींव रखी।
पाषाण काल के इन दिलचस्प तथ्यों को जानने से न केवल पाषाण काल के इतिहास के बारे में हमारी समझ गहरी होती है, बल्कि यह आधुनिक युग की ओर इंसान की शानदार विकास यात्रा पर भी प्रकाश डालता है।
पढ़ेंःभारत में कौन-सा जिला कहलाता है ‘कंबल का शहर’, जानें नाम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation