खुशखबरी! चयनित जीविका दीदियों को कब मिलेगी 20 हजार की दूसरी क़िस्त? यहां देखें अपडेट

Last Updated: Apr 28, 2026, 11:28 IST

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत चयनित जीविका दीदियों को 20 हजार रुपये की दूसरी किस्त मई के अंत तक मिलने की संभावना है। जिन महिलाओं ने रोजगार शुरू कर जानकारी ऐप में अपडेट की है, उनके आवेदन स्वीकृत हुए हैं। करीब 11 लाख लाभार्थियों के खातों में यह राशि ट्रांसफर की जाएगी।  

दूसरी किस्त के लिए 11 लाख आवेदन स्वीकृत
दूसरी किस्त के लिए 11 लाख आवेदन स्वीकृत

बिहार में चयनित जीविका दीदियों के लिए खुशखबरी है क्योकि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत चयनित जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त का भुगतान अब मई महीने में किया जाएगा। इसके साथ ही दूसरी किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये भी अगले माह के अंत तक लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार ने भुगतान प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

पहले फेज में 1.81 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ

योजना के पहले चरण में अब तक पांच किस्तों के जरिए करीब 1.81 करोड़ जीविका दीदियों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है। आगामी चरण में लगभग पांच लाख और महिलाओं को यह लाभ दिया जाएगा, जिससे योजना का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

दूसरी किस्त के लिए 11 लाख आवेदन स्वीकृत

दूसरी किस्त के लिए आवेदन करने वाली 19 लाख महिलाओं में से करीब 11 लाख के आवेदन सरकार की शर्तों पर खरे उतरे हैं। इन लाभार्थियों को 20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके लिए जीविका द्वारा विकसित ऐप में महिलाओं के रोजगार से जुड़ी जानकारी अपडेट की जा रही है, जिसके आधार पर भुगतान सुनिश्चित होगा।

रोजगार, प्रशिक्षण और कुल सहायता संरचना

पहली किस्त का उपयोग कर अधिकांश महिलाएं ब्यूटी पार्लर, बुटीक, चूड़ी-लहठी, अगरबत्ती निर्माण, बकरी पालन और चाय-नाश्ते जैसे छोटे व्यवसाय शुरू कर चुकी हैं। नई इच्छुक महिलाओं को प्रखंड और पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। योजना के तहत कुल 2 लाख रुपये पांच किस्तों (10, 20, 40, 80 और 60 हजार) में दिए जाएंगे, जबकि लाभार्थियों को तीन चरणों में कुल 35 हजार रुपये का अंशदान भी करना होगा। 

आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेंगी जीविका दीदियों की सिली यूनिफॉर्म

मधुबनी जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चे अब जीविका दीदियों द्वारा तैयार की गई यूनिफॉर्म पहनते नजर आएंगे। जिले के कुल 4628 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की ड्रेस सिलने की जिम्मेदारी जीविका समूह की महिलाओं को सौंपी गई है। 

कोविड काल का बकाया DA/DR एरियर मिलेगा या नहीं? सरकार की तरफ से आया यह बड़ा अपडेट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 28, 2026, 11:26 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News