26 अक्टूबर को बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टी का स्टेटस, इन राज्यों में बंद रहेंगी ब्रांच

Last Updated: Oct 25, 2026, 16:59 IST

बैंक छुट्टियों की लिस्ट में लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती जैसे अवसर शामिल हैं। इनके चलते 26 अक्टूबर 2026 को कुछ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा।

26 अक्टूबर को बैंक जाएंगे तो पहले चेक करें छुट्टी की लिस्ट
26 अक्टूबर को बैंक जाएंगे तो पहले चेक करें छुट्टी की लिस्ट

Bank Holiday: यदि आप सोमवार, 26 अक्टूबर को बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचें और वहां ताला लगा मिले। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में कुछ राज्यों में त्योहारों और विशेष अवसरों के चलते बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक छुट्टियों का कैलेंडर जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश के अलावा अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों और स्थानीय अवसरों को भी शामिल किया जाता है। इसी कारण से एक राज्य में बैंक बंद हो सकते हैं, जबकि दूसरे राज्य में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहता है।

26 अक्टूबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

बैंक छुट्टियों की लिस्ट में लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती जैसे अवसर शामिल हैं। इनके चलते कुछ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा।

इसमें त्रिपुरा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे स्थानों की छुट्टियों की जानकारी दी गई है। हालांकि, अपने क्षेत्र में छुट्टी की पुष्टि आरबीआई के आधिकारिक कैलेंडर से जरूर करें।

इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, HDFC बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक की संबंधित शाखाओं में नियमित कामकाज प्रभावित हो सकता है।

कुछ राज्यों में 26 को क्यों है छुट्टी?

लक्ष्मी पूजा, त्रिपुरा में इस अवसर पर बैंक शाखाएं बंद रह सकती हैं।

एक्सेशन डे: जम्मू-कश्मीर के इतिहास में इस दिन का विशेष महत्व है। 26 अक्टूबर 1947 को तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय-पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिस कारण बैंक बंद रह सकते है। 

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भी कुछ राज्यों में बैंक के कामकाज प्रभावित हो सकते है। 

दिल्ली, यूपी और बिहार में खुलेंगे बैंक?

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में 26 अक्टूबर को इन अवसरों के कारण सामान्य बैंक अवकाश नहीं बताया गया है। ऐसे में यहां बैंक शाखाएं खुली रह सकती हैं। फिर भी, बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय शाखा से जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

अक्टूबर में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

25 अक्टूबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश।

26 अक्टूबर, सोमवार: संबंधित राज्यों में लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण छुट्टी।

29 अक्टूबर, गुरुवार: करवा चौथ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में अवकाश।

31 अक्टूबर, शनिवार: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर गुजरात में अवकाश।

बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेगा ऑनलाइन काम

बैंक शाखाएं बंद होने पर भी ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, चेक क्लियरेंस और शाखा से जुड़े कुछ कामों के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है।

NPS से OPS में पेंशन ट्रांसफर के नियम बदले, पेंशनर्स को अब करना होगा यह जरूरी काम

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 25, 2026, 16:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News