Bank Holiday 2026: 15 से 27 सितंबर तक बैंकों की लंबी छुट्टियां: जानें आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI के नियम
सितंबर में 14 से 27 सितंबर के बीच एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईआई बैंक, पीएनबी जैसे बैंकों में कई दिन छुट्टी रहने वाली है। यदि आप अपने राज्य और शहर में बैंक की छुट्टी के बारे में जानना चाहते है, तो यहां देखें।
Banks Closing 2026: यदि आप कल और इस महीने बैंक से जुड़ा कोई काम जैसे चेक क्लियरिंग, लोन डॉक्युमेंटेशन आदि चीजों को करवाना चाहते है, तो सबसे पहले जान लें कि क्या कल आपके शहर में बैंक बंद है या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के अनुसार कल मंगलवार को कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर से 15 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक के बीच अलग-अलग राज्यों और शहरों में कई दिन बैंक लाइन-वाइज भी बंद रहेंगे। बंद रहने वाले बैंको जैसे SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB और दूसरे बैंक भी अलग-अलग शहरों के बैंक आदि की लिस्ट के बारे में जानने के लिए छात्र यहां से जानकारी हासिल करें। RBI कैलेंडर के हिसाब से यह सभी ब्रांच बंद रहेंगे।
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
15 से 20 सितंबर 2026 तक के बीच बैंक 4 दिन तक बंद रह सकते हैं। ये छुट्टियां शहर और राज्य के हिसाब से अलग-अलग होगी, यानी आपके शहर में किसी दिन बैंक की छुट्टी है, तो जरूरी नहीं कि उसी दिन दूसरे शहरों में भी बैंक बंद हों। इसलिए ब्रांच जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी को जरूर चेक करें।
सितंबर 2026: बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट September Bank Holiday Calendar के अनुसार राज्य-वाइज और शहर वाइज सभी बैंक की छुट्टियों की डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| डेट | दिन | छुट्टी का कारण | प्रभावित शहर / राज्य |
| 14 सितंबर | सोमवार | गणेश चतुर्थी / गणेश पूजा | बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी, विजयवाड़ा आदि |
| 15 सितंबर | मंगलवार | संवत्सरी / नुआखाई / गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) | अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गोवा (पणजी) |
| 18 सितंबर | शुक्रवार | यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे (Unitarian Anniversary) | मेघालय (शिलांग) |
| 20 सितंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (Sunday) | देशभर में (National Holiday) |
| 21 सितंबर | सोमवार | श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि | भुवनेश्वर, तिरुवनंतपुरम (केरल) एवं असम |
| 22 सितंबर | मंगलवार | करमा पूजा (Karma Puja) | रांची (झारखंड) |
| 23 सितंबर | बुधवार | महाराजा हरि सिंह जी जयंती | जम्मू और श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) |
| 25 सितंबर | शुक्रवार | इंद्रजात्रा (Indrajatra) | गंगटोक (सिक्किम) |
| 26 सितंबर | शनिवार | चौथा शनिवार (Fourth Saturday) | देशभर में (National Holiday) |
| 27 सितंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश (Sunday) | देशभर में (National Holiday) |
प्रमुख सांस्कृतिक त्योहार और उनका सामान्य ज्ञान
15 से 27 सितंबर तक बैंकों की लंबी छुट्टियां कई त्योहारों के कारण भी अलग-अलग शहरों और राज्यों में रखी गई है। यह जानकारी हासिल करने के लिए यहां देखें।
1. नुआखाई - ओडिशा
ओडिशा का प्रमुख कृषि पर्व 'नुआखाई' नए चावल के स्वागत में मनाया जाता है। 'नुआ' का अर्थ नया और 'खाई' का अर्थ खाना होता है। इस दिन किसान अपनी पहली फसल देवी समलेश्वरी को अर्पित करते हैं।
2. करमा पूजा - झारखंड
झारखंड और बिहार के जनजातीय समाज द्वारा प्रकृति और करम वृक्ष की पूजा की जाती है। यह पर्व भ्रातृ-प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और अच्छी फसल की कामना का प्रतीक है। इस दिन झारखंड में छुट्टी होती है।
3. इंद्रजात्रा - सिक्किम और नेपाल
सिक्किम और नेपाल की सीमावर्ती घाटियों में मनाया जाने वाला यह एक प्रमुख धार्मिक त्योहार है, जिसमें वर्षा के देवता भगवान इंद्र और जीवित देवी 'कुमारी' की पूजा की जाती है।
4. श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि
- श्रीमंत शंकरदेव: असम के महान संत, समाज सुधारक और नव-वैष्णव धर्म के संस्थापक।
- श्री नारायण गुरु: केरल के महान सामाजिक सुधारक, जिन्होंने "एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर" का संदेश दिया।
RBI छुट्टियां: क्या पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक?
आम नागरिकों के मन में अक्सर भ्रम रहता है कि यदि 15 सितंबर को बैंक बंद हैं, तो क्या यह पूरे भारत में लागू होगा?
तो हम आपको बता दें कि नहीं, RBI के कैलेंडर के अनुसार पूरे देश में बैंको की छुट्टी नहीं होगी।
बैंक बंद होने पर कैसे निपटाएं अपने जरूरी वित्तीय काम?
भौतिक ब्रांच (Branches) बंद रहने पर भी आज का आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर आपके काम रुकने नहीं देता। छुट्टियों के दौरान निम्नलिखित सेवाएं लगातार 24 घंटे काम करती हैं:
- UPI सेवाएं: Google Pay, Paytm, PhonePe और भीम ऐप के जरिए ट्रांसफर तुरंत होते हैं।
- एटीएम एवं नकद जमा मशीनें (ATM / CDM): कैश निकालने और जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहती है।
- इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग: IMPS और NEFT के माध्यम से खाते में पैसे भेजने या बिल भुगतान करने की सुविधा सुचारू रहती है।
यदि आपको सितंबर के दिनों में बैंक जाकर कोई काम पूरा करना है, तो अपनी स्थानीय शाखा की छुट्टी की सूची पहले से जांच लें। डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके आप छुट्टियों के दौरान भी अपने वित्तीय कार्यों को घर बैठे आसानी से पूरा कर सकते हैं।
यहां भी पढ़े: National Engineers’ Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानें इतिहास और इसका महत्व क्या है?
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.