UPSSSC Pharmacist Cut off 2026: यूपी फार्मासिस्ट अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देखें यहां
UPSSSC Pharmacist Cut off 2026: यूपीएसएसएससी द्वारा दिनांक 20 सितंबर 2026 को यूपी फार्मासिस्ट आर्युवेदिक की मुख्य परीक्षा 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 03.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक आयोजित की गई। आप नीचे लेख में परीक्षा की अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं।
UPSSSC Pharmacist Cut off 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा दिनांक 20 सितंबर 2026 को यूपी फार्मासिस्ट आर्युवेदिक की मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। एग्जाम दोपहर 03.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक केवल सिंगल शिफ्ट ऑफलाइन मोड पेन और पेपर पर था। पेपर में फार्मेसी, कंप्यूटर व इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य नॉलेज से कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। यूपीएसएसएससी यूपी फार्मासिस्ट आर्युवेदिक की मुख्य परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 1002 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।
यूपी फार्मासिस्ट आर्युवेदिक की मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब कट-ऑफ लिस्ट का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के अगले प्रोसेस अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों को दर्शाती है। उम्मीदवारों पेपर के डिफिकल्टी लेवल, उम्मीदवार के प्रदर्शन और अन्य फैक्टर्स के आधार पर अनुमानित कैटेगरी वाइज कटऑफ देखने के लिए यह लेख पढ़ना चाहिए।
UP Pharmacist Cutoff 2026 in English
UP Pharmacist Cut off 2026
यूपी फार्मासिस्ट आर्युवेदिक की मुख्य परीक्षा की कटऑफ लिस्ट 2026 फिलहाल जारी नहीं की गई है। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के सभी प्रोसेस को ध्यान में रखने के बाद जारी की जाएगी। अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए।
| कैटेगरी | अनुमानित कट-ऑफ मार्क्स (100 में से) |
| जनरल | 70-75 |
| ईडब्ल्यूएस | 65-70 |
| ओबीसी | 60-65 |
| एससी | 55-60 |
| एसटी | 50-55 |
UPSSSC Pharmacist Cut off 2026 को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स
यूपी फार्मासिस्ट आर्युवेदिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। यूपी फार्मासिस्ट आर्युवेदिक कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर निर्धारित की जाती है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है।
परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - यूपी फार्मासिस्ट आर्युवेदिक परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।
रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है। रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है।
उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.